√• कालिन उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ नाम : पेरेनियल्स - इंडिया, जिनकी कालिनें होलिवुड़ में भी फेमस हैं / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
√• कालिन उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ नाम : पेरेनियल्स - इंडिया, जिनकी कालिनें होलिवुड़ में भी फेमस हैं / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पेरेनियल्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय डिजाइन उधोग में प्रमुख तौर पर विभिन्न प्रकार की कालिनों एवमं लक्जरी फर्नीचर की नामांकित कंपनी हैं ।
हाल के दिनों में इस कंपनी ने मुंंबई में एक शोरूम खोलने का एलान किया हैं । यह शोरुम मुंंबई के कोलाबा जैसें समृद्ध विस्तार में खूलने जा रहा हैं ।
इस नये शोरूम " पेरेनियल्स फैब्रिक्स एंड रग्स के साथ साथ सदरलैंड फर्नीचर" का भी भी प्रारंभ हो रहा हैं । पेरेनियल्स भारत के साथ गुजरात के बरोडा के जीआईडीसी सावली में कंपनी की कालिनों का श्रेष्ठ उत्पादन हो रहा हैं ।
मोदीजी के मेक इन इंडिया के तहत इस इंडो अमरिकन कंपनी बरोडा के सावली जीआईडीसी से अपने कालिनों का उत्पादन शुरु किया था । आज यह कंपनी इस कारोबार में टोच का स्थान हांसिल कर चूकी हैं ।कंपनी का प्रमुख कार्यालय अमरीका के टैक्सास में हैं । इस अमरिकन कंपनी ने साल 1997 में अपने ब्रांड को प्रस्थापित किया था । साल 2018 में इस कंपनी ने गुजरात के बरोडा के सावली से अपनी कालिनों का उत्पादन शुरु किया था । करीब 60, 000 वर्ग फीट इकाई में 200 पारंपरिक हाथकरघा बूनकरों की मदद से "पेरेनियल्स - इंडिया " के नाम से अपना उत्पादन शुरु किया था । कंपनी आज वहां 1,05,000 वर्ग फीट पर पहुंच कर अपना उत्पादन कर रही हैं । वहां पर दूसरे चरण का काम चालू हैं । यह कंपनी मेक इन इंडिया के तहत करीब 1,500 हस्तशिल्पियों को रोजगार प्रदान करने जा रही हैं और 1,000 कर्मचारियों के साथ अप्रत्यक्ष रुप से 2,500 लोगों को रोजगार देने जा रही हैं ।
इस कालिनों की उत्पादन करती हुई कंपनी ने पहलीबार मुंंबई में अपना खुद का स्टूडियो लांचिंग किया हैं । यह दूनिया का 21 वां स्टूडियो होगा । मुंंबई की प्रमुख व मशहूर पंचसितारा होटल" ताजमहल हैरिटेज" के पास, गेटवे आफ इंडिया के सामने "व्हीलर्स व्हिल" नामक एक ऐतिहासिक विरासत भवन में इस कंपनी के विभिन्न उत्पादनों का यह स्टूडियो होगा ।
मुंंबई का शोरुम व्यापार मूल्य निर्धारण के साथ साथ आर्किटेक और इंटिरियर डिजाइनों के लिए मार्गदर्शन बनेगा ।
साल 2020 में फरवरी में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौरान "पेरेनियल्स इंडिया"ने भारत में अपनी कंपनी के विस्तार की बात कही थी । उसके मद्देनजर गुजरात के बरोडा के सावली में कंपनी के दूसरे चरण के यूनिट का कार्य चालू हैं ।
भारत में परंपरागत स्वरूप हाथ से बूनी कालिनों का एक प्रभावशाली इतिहास रहा हैं । यह कंपनी बरोडा में यूपी, प.बंगाल, बिहार के पारंपरिक हाथकरघा कारीगरों के माध्यम से कालिनों का उत्पादन कर रही हैं ।
आग्रा की बूनाई, घाटी की शैली, नेपाल की बूनाई तकनीक, तिब्बती नोट और ईरानी की फारसी नोट शैली के साथ मिर्जापुर के कारीगर लोग इन कालिनों के उत्पादन में लगे हुए हैं ।
जर्मन इनोवेशन का प्रयोग करके एक्रेलिक तकनीक के साथ यहां उत्पादन होता हैं । अतः सौ साल के बाद भी इन कालिनों का रंग नहीं बदलता । इन कालिनों पर मौसम का भी कोई असर नहीं होता इसलिए कंपनी की कालिनें संसार में बेजोड़ हैं ।
पेरेनियल्स और सदरलैंड एल एल सी कंपनियां आईकन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय डिजाइन उधोग में अग्रस्थान पर हैं । बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ डेविड सदरलैंड के नेतृत्व में कंपनी शानदार फर्नीचर और कालिनों के उत्पादन में दिन प्रतिदिन तरक्की कर रही हैं । पेरेनियल्स स्टूडियो और सदरलैंड फर्नीचर कंपनीयों के शोरुम्स न्यूयॉर्क, डलास, लास एंजल, शिकागो, ह्यूस्टन, डेनिया, लंदन, सैनफ्रांसिस्को, अटलांटा, लागूना, निगेल, सीएटल, स्केट्सडैल, सांताफे, डेनवर, लासवेगास, वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया बोस्टन, पेरिस, म्यूनिख और मैक्सिको सीटी में हैं ।
कंपनी की कालिनें ट्रम्प हाउस, होलिवुड़ कलाकारों के हाउस, गल्फ के देशों में भारत के बरोडा से निर्यात होते हैं ।
इसके अलावा अमरीका, कनाडा मैक्सिको, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी इटली, ग्रीस चीन और आस्ट्रेलिया भी विभिन्न प्रकार की कालिनें निर्यात होती हैं और यह कंपनी के लिए गौरव की बात हैं । 【Photo's Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..