√• महाराष्ट्र ATS के DIG का बयान- मनसुख हिरेन की मौत का मामला सुलझा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महाराष्ट्र ATS के DIG का बयान- मनसुख हिरेन की मौत का मामला सुलझा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र एटीएस के डीआईजी शिवदीप लंडे ने कहा कि मनसुख हिरेन की मौत का मामला सुलझा लिया गया है। मनसुख हिरेन की मौत के मामले में  मुम्बई पुलिस के एक सस्पेंडेड कांस्टेबल विनायक शिंदे और बुकी नरेश धारे गोर समेत एक बुकी को गिरफ्तार किया गया है । हिरेन की मौत के मामले में दो आरोपियों को कल अदालत में पेश किया गया था । अदालत ने इन दोनों को ही 30 मार्च तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है ।

ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरेन की मौत की जांच शनिवार 20 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी । मुंबई के एक पॉश इलाके में विस्फोटकों से भरा वाहन पाए जाने के कुछ दिनों बाद हिरेन का शव नदी किनारे पाया गया था । विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो की बरामदगी से जुड़े मामले की जांच एनआईए कर रही है और उसने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है । एसयूवी हिरेन का था ।

एक अधिकारी ने कहा, मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शनिवार 20 मार्च को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी है और पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर आया था । अधिकारी ने कहा, राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं । इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है ।

 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई