√•महाराष्ट्र के नांदेड़ और बीड में लगा संपूर्ण लॉकडाउन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•महाराष्ट्र के नांदेड़ और बीड में लगा संपूर्ण लॉकडाउन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र में सरकार ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला लिया है । खबर है कि राज्य में नांदेड़ और बीड में 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है । ये पाबंदियां आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी । हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी । वहीं प्रशासन ने दूध, सब्जी की दुकानों को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुलने की छूट दे दी है । खास बात है कि राज्य के कई जिलों में पहले ही वीकेंड्स लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जारी है ।
राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र के परभणी में पहले ही प्रशासन एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा कर चुका है । अधिकारी ने जानकारी दी है कि बुधवार शाम 7 बजे से क्षेत्र में लॉकडाउन लागू हो जाएगा । ये पाबंदियां 31 मार्च तक जारी रहेंगी। जिला कलेक्टर दीपक मुगलिकर ने दावा किया है कि रात में लोगों को घर से नहीं निलकने देने से मदद नहीं मिल रही है । क्योंकि नए मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. बीते सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि अगर नए मामलों में बढ़त जारी रही, तो सीएम ठाकरे कुछ शहरों में लॉकडाउन लगा सकते हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..