√• राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । आरोपी ने एक वीडियो के माध्यम से धमकी दी है, जो पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत तक पहुंचा फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।
पुलिस ने कहा कि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पति को हाल ही में वीडियो मिला था । वीडियो में, आरोपी गौतम को अपमानजनक टिप्पणी करते और कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देते देखा जा सकता है । फर्रुखाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने बताया, उर्मिला राजपूत ने फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी । जिसमें मांग की गई कि एक एफआईआर दर्ज की जाए और व्हाट्सएप पर शेयर किए गए वीडियो की जांच की जाए, जिसमें गौतम को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को धमकी देते देखा गया है ।
इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है । मामले में जांच चल रही है । इसके अलावा, अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है । पूर्व विधायक राजपूत ने राज्य सरकार से भी उस वीडियो की जांच कराने की अपील की है, जिसमें कल्याण सिंह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..