√•धर्मांतरण की शिकायत पर नन और छात्राओं को ट्रेन से उतारा, अमित शाह से शिकायत, कार्यवाही का भरोसा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•धर्मांतरण की शिकायत पर नन और छात्राओं को ट्रेन से उतारा, अमित शाह से शिकायत, कार्यवाही का भरोसा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तर प्रदेश के झांसी में बीते 19 मार्च को हरिद्वार से उड़ीसा जा रही उत्कल एक्सप्रेस से 2 नन और 2 छात्राओं को झांसी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया था । दरअसल इन पर कुछ लोगों ने धर्मांतरण का शक जाहिर किया था । मामले में जीआरपी ने जांच की तो शिकायत गलत पाई गई और धर्मांतरण का मामला नहीं निकला । इसके बाद जीआरपी ने अगले दिन उसी ट्रेन से दोनों नन और छात्राओं को उड़ीसा रवाना कर दिया था । उधर इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है । केरल के मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की शिकायत गृहमंत्री अमित शाह से करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग कर दी है । गृह मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है । वहीं मामले में यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि मामले में एडीजी रेलवे से पूरी रिपोर्ट तलब कर ली गई है । दरअसल उत्कल एक्सप्रेस की बोगी नंबर 22, 29 में 2 नन के साथ 2 छात्राएं यात्रा कर रही थीं । इसी ट्रेन में ऋषिकेश से कुछ बजरंग दल के लोग भी बैठे यात्रा कर रहे थे । बजरंग दल के लोगों को यह शंका हुई कि दोनों लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए उड़ीसा ले जाया जा रहा है । बजरंग दल के कार्यकर्ता विजय शंकर तिवारी ने इस मामले की सूचना सबसे पहले जीआरपी, ग्वालियर को दी तो ग्वालियर जीआरपी के ट्रेन अटेंड नहीं कर पाने पर मामले की सूचना झांसी जीआरपी को दी गई ।
इसके बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचते ही तत्काल पूरे मामले की जांच में जीआरपी ने शुरू कर दी थी । शिकायतकर्ता के मुताबिक धर्म-परिवर्तन के आरोप पर जीआरपी ने जांच की । दोनों लड़कियों के कागजात को व्हाट्सअप पर देखा गया । इसके बाद चारों लोगों को जांच में एक ही धर्म का पाया गया । फिर जीआरपी ने चारों को उत्कल एक्सप्रेस से उड़ीसा के लिए रवाना करवा दिया था ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Postt•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..