√• 24 दिन बाद आज मिली थोड़ी राहत, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• 24 दिन बाद आज मिली थोड़ी राहत, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 24 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है । आज 24 मार्च बुधवार डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है । दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.99 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.30 रुपये प्रति लीटर है । वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.40 रुपये व डीजल की कीमत 88.42 रुपये प्रति लीटर है ।
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार है :
★दिल्ली : 81.30-90.99
★कोलकाता : 84.18-91.18
★मुंबई : 88.42-97.40
★चेन्नई : 86.29-92.95
बता दें कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है । सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं ।पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग 2गुना हो जाता है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..