√• UP में शादी के वक्त भूलकर भी न करें ये काम, वरना मौलवी साहब नही कराएंगे निकाह, जारी हुआ फरमान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• UP में शादी के वक्त भूलकर भी न करें ये काम, वरना मौलवी साहब नही कराएंगे निकाह, जारी हुआ फरमान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद में मौलवी लोगों ने शादी समारोहों के दौरान तेज म्यूजिक बजाने और पटाखों के इस्तेमाल के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है. उन्होंने कहा है कि वे ऐसे समारोहों में निकाह सम्पन्न नहीं कराएंगे ।

देवबंद के जाने-माने मौलवी कारी इशाक गोरा ने कहा, हर जगह के मौलवियों से यह कहा जा रहा है कि वे ऐसी शादियों में निकाह न पढ़ाएं । हम दहेज के भी खिलाफ हैं और मौलवी ऐसी शादियां नहीं कराएंगे जहां दहेज की मांग की जाती हो । इस घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर में मौलवियों की बैठक हुई, जिसमें सभी ने इस फैसले का स्वागत किया और ऐसी शादियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया ।

दरअसल, कुछ दिनों पहले शामली जिले में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर दूल्हा कार पर चढ़कर नाच रहा था । जिससे मौलवी साहब नाराज हो गए और उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया । इसके बाद दूल्हा और दुल्हन समेत दोनों पक्ष के लोग घबरा गए और निकाह पढ़ाने के लिए तुरंत दूसरे मौलवी को बुलाया गया और आनन-फानन में शादी की सारी रस्में पूरी की गईं ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई