√• PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और देश भर में हिंसा की खबरें सामने आई हैं । न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक एक कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह के सैकड़ों सदस्यों ने आज रविवार 28 मार्च को पूर्वी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और एक ट्रेन पर हमला किया था । पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ इस्लामी समूहों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी । पीएम मोदी की वापसी के बाद प्रदर्शन में हुई मौतों को लेकर हिंसा भड़क गई थी ।
प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुक्रवार 26 मार्च को ढाका पहुंचे थे । अपनी इस यात्रा पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को करीब 1.2 मिलियन कोरोना वैक्सीन की खुराकें सौंपने के बाद वह भारत लौट आए थे । पीएम मोदी ने अपनी 2 दिवसीय यात्रा में कई अहम आयोजनों में हिस्सा लिया इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच 5 करार भी हुए ।
प्रदर्शनकारी इस्लामिक समूहों ने पीएम मोदी पर हिंदू बहुल भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं । राजधानी ढाका में शुक्रवार 26 मार्च को हुए प्रदर्शनों में दर्जनों लोग घायल हो गए थे । प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं थी। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दूसरे और आखिरी दिन हजारों इस्लामिक कार्यकर्ताओं ने विरोध में शनिवार 27 मार्च को चटगांव और ढाका की सड़कों पर मार्च किया था ।
प्रदर्शनकारियों ने आज 28 मार्च रविवार को हिफाजत-ए-इस्लाम समूह ने ब्राह्मणबरिया के पूर्वी हिस्से में एक ट्रेन पर हमला कर दिया था , जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए थे । रॉयटर्स को एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने ट्रेन पर हमला कर दिया और इंजन रूम और लगभग हर कोच को बर्बाद कर दिया था ।
【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..