√• कारोबार समाचार : साइरस मिस्त्री को SC से झटका, टाटा सन्स ने जीती कानूनी लड़ाई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कारोबार समाचार : साइरस मिस्त्री को SC से झटका, टाटा सन्स ने जीती कानूनी लड़ाई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अक्टूबर, 2016 में टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद मिस्त्री और टाटा संस के बीच शुरू हुई लड़ाई का 26 मार्च शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अंत हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने टाटा संस के हक में फैसला सुनाया । इस तरह 100 अरब डॉलर वालू इस समूह ने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जीत ली है । साइरस मिस्त्री ने टाटा संस के पद से अचानक हटाए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई का सहारा लिया था ।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को टाटा संस के हक में फैसला सुनाया था । सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी के उस फैसले को भी रद्द कर दिया, जिसमें साइरस मिस्त्री को दोबारा टाटा संस का चेयरपर्सन बनाने का आदेश दिया गया था । सुप्रीम कोर्ट ने एसपी ग्रुप और साइरस इनवेस्टमेंट्स द्वारा दायर सभी याचिकाओं को भी रद्द कर दिया ।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीएलएटी के आदेश को रद्द करते हुए टाटा ग्रुप की सभी याचिकाओं को स्वीकार्य किया और मिस्त्री ग्रुप की सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया था
। मिस्त्री ने टाटा संस के प्रबंधन में अनियमितताओं का आरोप लगाया था । उल्लेखनीय है कि टाटा संस में मिस्त्री परिवार सबसे बड़ा शेयरधारक है । इसके पास 18.47 प्रतिशत हिस्सेदारी है । मिस्त्री परिवार ने टाटा संस से अपने रिश्ते खत्म करने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेचने की भी योजना बनाई है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..