√• बांग्लादेश में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में हुई 5 लोगों की मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• बांग्लादेश में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में हुई 5 लोगों की मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बांग्लादेश में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के खिलाफ 26 मार्च को शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे । पीएम मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जश्न के मौके पर यहां आए हुए हैं । चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों और इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हो गई थी।
चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस अधिकारी अलाउद्दीन तालुकदार ने इस धटना के संदर्भ में बताया था कि पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था । जहां उनमें से चार की मौत हो गई । स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया था । जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी थी।
मस्जिद के बाहर हुआ था हंगामा :
अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों के ग्रुपों के बीच झड़प हो गई थी और पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर किया था । इस झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गए थे । प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के ऑफिस में भी आग लगा दी थी । जिसके मद्देनजर ट्रेनों की आवाजाही भी रुक गई थी ।
PM मोदी वैक्सीन तोहफे के साथ पँहुचे थे ढाका । शेख हसीना ने किया स्वागत । वहां मोदीजी ने शहीदों को दी थी श्रद्धान्जलि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के 2 दिवसीय दौरे पर हैं । उनके स्वागत को खुद पीएम शेख हसीना पहुंची और आभार जताया था। पीएम मोदी ने बांगला के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले मुजीबुर्रहमान को नमन और श्रद्धान्जलि अर्पित की थी । उन्होंने वहां भारतीयों से भी मुलाक़ात की सभी ने बेहद खुशी जताई थी । इसी बीच मेजबान देश ने वैक्सीन को लेकर भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई थी । विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन ने कहा था कि भारत और मोदी ने अपना वादे पर खरे उतरे हैं । खास बात रही थीं कि भारत ने बांग्लादेश समेत दुनिया के कई देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई थी । इसके अलावा मोदी ने बांग्लादेश को 10 लाख से ज्यादा वैक्सीन देने का वादा किया था । बांग्लादेश सरकार ने भारत का आभार जताया था ।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमीन ने कहा था कि पीएम मोदी ने हमें भरोसा दिया था कि अगर भारत वैक्सीन विकसित करता है, तो बांग्लादेश को भी उसी समय पर टीका मिलेगा । उन्होंने अपना वादा याद रखा हैं ।विदेश मंत्री ने आगे कहा था कि उन्होंने लोगों के दिल और दिमाग को जीता है । इसके अलावा उन्होंने वैक्सीन के नए वादे का भी जिक्र किया है । 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे ।
मोमीन ने कहा, भारत ने तोहफे के रूप में 20 लाख वैक्सीन मुहैया कराई थीे और पीएम मोदी ने गिफ्ट के तौर पर बांग्लादेश के 50 साल पूरे होने और हमारे राष्ट्रपिता की 100वीं जयंती पर 1 लाख 20 हजार वैक्सीन दे रहे हैं । विदेश मंत्री ने जानकारी दी, उन्होंने आश्वासन दिया है कि कॉन्ट्रैक्ट तय समय में पूरा हो जाएगा । हम आगे और भी खरीदना चाहेंगे । इस दौरान बांग्लादेश के मंत्री ने SAARC बैठक का भी मुद्दा उठाया था । 【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..