√•कोरोना महामारी: दुनियाभर में कोरोना केस 12.27 करोड़ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•कोरोना महामारी: दुनियाभर में कोरोना केस 12.27 करोड़ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.27 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार 21 मार्च सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 122,736,841 और 2,708,557 है।

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित:
सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 29,782,302 मामलों और 541,909 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं 11,950,459 मामलों और 292,752 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। आंक upड़ों के मुताबिक 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (11,555,284), रूस (4,397,816), ब्रिटेन (4,304,839), फ्रांस (4,277,183), इटली (3,356,331), स्पेन (3,212,332), तुर्की (2,992,694), जर्मनी (2,658,851), कोलम्बिया (2,324,426), अर्जेंटीना (2,241,739), मेक्सिको (2,187,910) और पोलैंड (2,036,700) हैं।

मौत के मामले में मेक्सिको तीसरने स्थान पर:
कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 197,219 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (159,558), ब्रिटेन (126,359), इटली (104,642), रूस (93,090), फ्रांस (92,119), जर्मनी (74,657), स्पेन (72,910), कोलंबिया (61,771), ईरान (61,724), अर्जेंटीना (54,517) और दक्षिण अफ्रीका (52,082) हैं। 【photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई