√• बिहार विधानसभा में पुलिस बिल को लेकर जमकर हुआ हंगामा, तेजस्वी बोले- सरकार अपना रही तानाशाही रवैया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• बिहार विधानसभा में पुलिस बिल को लेकर जमकर हुआ हंगामा, तेजस्वी बोले- सरकार अपना रही तानाशाही रवैया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【>मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 में आज 23 मार्च को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ । विपक्ष दलों के विधायकों ने बिहार विधानसभा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान विपक्षी दलों के विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें विधानसभा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों द्वारा घेर लिया गया था ।

कांग्रेस विधायक सत्येंद्र कुमार ने कहा, पुलिस अधीक्षक ने मुझे छाती पर मारा है । यह लोकतंत्र की हत्या है । दरअसल, आज विपक्षी दल के सदस्यों ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में जमकर हंगामा किया । इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी । विपक्षी दलों के विधायक ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व ही इस विधेयक के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन करते हुए इस कानून को काला कानून बताते हुए विधयेक के विरोध में नारे लगाए ।

इतना ही नहीं, इसके बाद सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो RJD, CPI और कांग्रेस के सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे । इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने विधायकों को बार-बार अपने स्थान पर जाने की अपील की लेकिन वो नहीं माने और हंगामा जारी रहा । वहीं जब 12 बजे विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई । तब भी विपक्षी दलों के विधायक हंगामा करने लगे । इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने विधेयक की कॉपी फाड़ दी । जिसके बाद सदन की कार्यवाही को फिर से स्थगित करना पड़ा था ।

वहीं लंच के बाद जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में पहुंचे और उन्होंने बिल को काला कानून बताते हुए सरकार पर निशाना साधा । तेजस्वी ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है । इसके बाद एक बार फिर सदन में विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई