√•गुजरात में नही मना सकेंगे होली का उत्सव, केवल होलिका दहन की होगी अनुमति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•गुजरात में नही मना सकेंगे होली का उत्सव, केवल होलिका दहन की होगी अनुमति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】गुजरात सरकार ने आज  22 मार्च को कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण होली के त्योहार के शुभ अवसर पर किसी तरह के समारोह को आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी । हालांकि सीमित संख्या में लोगों के साथ होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन जरूर किया जा सकेगा ।

उल्लेखनीय है कि होलीकोत्सव 29 मार्च को है और होलिका दहन 28 मार्च को होना है । उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आवासीय सोसाइटियों तथा गांवों में सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ सरकार होलिका दहन की इजाजत देगी ।

सूबे के डिप्टी सीएम के मुताबिक लोगों को भीड़ में एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं होगी । पटेल ने कहा, इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । हालांकि मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग नियमों का पालन करेंगे और होली नहीं खेलेंगे ।  【Photo Courtesy Google】

 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments