√• भाडूंप : कोरोना अस्पताल में आग, तिरंगे को बचाने के लिए जान पर खेल गया दमकल कर्मी, सही सलामत उतारा ध्वज, 10 की दुःखद मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भाडूंप : कोरोना अस्पताल में आग, तिरंगे को बचाने के लिए जान पर खेल गया दमकल कर्मी, सही सलामत उतारा ध्वज, 10 की दुःखद मौत/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】मुंबई से आज  जो बेहद दर्दनाक खबर आई । यहां एक कोविड हॉस्पिटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है । भांडुप इलाके में ड्रीम मॉल के अंदर सनराइज हॉस्पिटल में ये आग लगी । हॉस्पिटल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे । आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी । आग की लपटें इतनी तेज हैं कि इन पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका है । इस वक्त मौके पर पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले पहुंचे. पुलिस कमिश्नर ने हॉस्पिटल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है ।

आपको बता दें कि हॉस्पिटल की आग पर काबू पाने की कोशिशों के बीच एक अनोखी तस्वीर सामने आई । आग की लपटों की चपेट में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी आने वाला था लेकिन फायर ब्रिगेड वालों ने जान पर खेल कर तिरंगे को सुरक्षित बचा लिया ।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनराइज अस्पताल का दौरा किया । हॉस्पिटल में आग की खबर जितनी दुखद है उतनी ही अफसोसनाक ये भी कि मॉल के अंदर हॉस्पिटल चल कैसे रहा था? मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने हॉस्पिटल में अग्निकांड को बेहद गंभीर घटना बताया है. उन्होंने इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है । वहीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस अग्निकांड के लिए बीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है । उन्होंने कहा कि बीएमसी ने बेगुनाहों की जान से खेलने का पाप किया है । मृतकों के परिवारों को 5 लाख मुआवजा का एलान किया गया है । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•



Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई