√• महिला सांसद ने शिवसेना MP पर लगाया बड़ा आरोप- संसद में धमकाया, एसिड अटैक की भी दी चेतावनी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• महिला सांसद ने शिवसेना MP पर लगाया बड़ा आरोप- संसद में धमकाया, एसिड अटैक की भी दी चेतावनी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने बड़ा आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें लोकसभा की लॉबी में धमकाया था । साथ ही कहा कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सदन में मामला उठाने पर जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई । इससे साथ ही उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जानकारी दी कि उन्हें फोन कॉल और शिवसेना के लेटर-हेड पर एसिड अटैक की धमकी मिल रही हैं, हालांकि, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने इन आरोपों से इनकार किया है । साथ ही कहा कि अगर कोई भी महिला सदस्यों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे ।
22 मार्च को लिखे पत्र में, सांसद राणा ने कहा, आज, जिस तरह से शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मुझे धमकी दी है, यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है, इसलिए मैं अरविंद सावंत के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई चाहती हूं ।उनके पत्र में कहा गया है कि सावंत महाराष्ट्र सरकार का मुद्दा उठाने से नाराज थे । साथ ही कहा कि उन्होंने कहा, मैं देखूंगा कि आप महाराष्ट्र में कैसे घूमते हैं और हम आपको भी सलाखों के पीछे डाल देंगे । लोकसभा में हुई घटना के बारे में बताते हुए सांसद राणा ने कहा, मुझे उस वक्त कुछ नहीं सूझा और मैं तुरंत पीछे मुड़ी , तो मेरे एक साथी वहां खड़े थे और मैंने उनसे पूछा कि आपने कुछ सुना तो उन्होंने कहा हां, नवनीत मैंने सुना । न्यूज एजेंसी एएनआई को नवनीत ने बताया कि राजमुंदरी लोकसभा सीट से सांसद भारत मार्गनी इसके चश्मदीद हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..