√• अनिल देशमुख ने की CM उद्धव से बात, जयंत पाटिल बोले- गृहमंत्री नहीं देंगे इस्तीफा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अनिल देशमुख ने की CM उद्धव से बात, जयंत पाटिल बोले- गृहमंत्री नहीं देंगे इस्तीफा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देंगे । उन्होंने कहा है कि किसी को खुश करने के लिए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने चिट्ठी लिखी है । पाटिल ने ये भी कहा है कि सचिन वाजे को शिवसेना से जोड़ना गलत होगा । बता दें कि परमबीर सिंह ने देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है । उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी में लिखी है कि सचिन वाजे ने उन्‍हें बताया था कि अनिल देशमुख ने उनसे हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था । 
पूर्व पुलिस कमिश्नर के इस बयान के बाद राज्‍य की सियासत गरमा गई है ।

इस बीच परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फोन पर बातचीत की हैं । कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई और इस दौरान देशमुख ने पवार के सामने अपना पक्ष रखा । देशमुख ने सीएम उद्धव ठाकरे से भी बात की है और उनके सामने भी अपना पक्ष रखा है साथ ही इस मामले में जांच करने के लिए अनुरोध किया है । 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई