√• महाराष्ट्र में 28 मार्च से लगेगा नाइट कर्फ्यू, उद्धव ठाकरे का ऐलान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महाराष्ट्र में 28 मार्च से लगेगा नाइट कर्फ्यू, उद्धव ठाकरे का ऐलान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर कहर मचाने लगा है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  ने 28 मार्च रविवार से महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य के सभी शॉपिंग मॉल्स को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना के रेकॉर्ड 35,952 नए मामले सामने आए थे।
कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना महामारी पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ऐक्शन में आ गए है। सीएम ठाकरे ने शुक्रवार 26 मार्च को ऐलान किया कि रविवार की रात 28 मार्च से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने को कहा। गौरतलब है कि दिनांक 28 को होली और को 29 धूलेटी का त्यौहार हैं ।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई