√• महाराष्ट्र में फिर मिला 25 किलो जिलेटिन की छड़, 200 डेटोनेटर भी जब्त / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• महाराष्ट्र में फिर मिला 25 किलो जिलेटिन की छड़, 200 डेटोनेटर भी जब्त / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई में एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक के बाद अब महाराष्ट्र के अमरावती में भी जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं । अमरावती में 25 किलो जिलेटिन की छड़ें और 200 के लगभग डेटोनेटर को पुलिस ने जब्त किया । इसे ले जाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । हालांकि दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है ।
बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती के तिवसा पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोलिंग के दौरान 2 बाइक सवार देखे गए । वे प्लास्टिक के बोरे में कुछ ले जा रहे थे । शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिस से बचकर बाइक भगाने लगे । जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक शख्स को पकड़ लिया । जबकि दूसरा शख्स बाइक से प्लास्टिक के बोरे को फेंककर मौके से फरार हो गया । पुलिस ने जब इस बोर की तलाशी ली तो वह हैरान रह गई ।
इस प्लास्टिक की बोरी में लगभग 25 किलो जिलेटिन की छड़ें और 200 के ऊपर डेटोनेटर मिले । फिलहाल, पुलिस ने इसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । मामले की जांच जारी है । बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक किसी छोटे हिस्से में तबाही मचाने के लिए काफी है । महाराष्ट्र में इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सार्वजनिक रूप से मिलना चौंकाने वाली बात है । 【Photo Courtesy Facebook】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..