√• मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी पी चिदंबरम और बेटे कार्ति की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी पी चिदंबरम और बेटे कार्ति की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया । विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उनके बेटे और अन्य को समन जारी किया और उन्हें 7 अप्रैल को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया ।
चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति के अलावा, आरोपपत्र में कार्ति के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस एस भास्कर रमण आदि का नाम है । चिदंबरम को 21 अगस्त 2019 को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था ।
16 अक्टूबर, 2019 को ईडी ने उन्हें संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया । छह दिन बाद, 22 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में चिदंबरम को जमानत दे दी । ईडी मामले में उन्हें 4 दिसंबर, 2019 को जमानत मिली थी ।【 Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..