√• इंडो-म्यामांर सीमा सील करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया स्थगन नोटिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• इंडो-म्यामांर सीमा सील करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया स्थगन नोटिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-म्यांमार सीमा को सील करने के मुद्दे पर लोक सभा में स्थगन नोटिस दिया है । तिवारी ने अपने नोटिस में कहा, भारत ने फरवरी में तख्तापलट के बाद चल रही सैन्य तनातनी के बीच म्यांमार के साथ सभी एंट्री पॉइंट्स को सील कर दिया है ।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है, सरकार म्यांमार के नागरिकों को देश में प्रवेश करने से रोक रही है । मिजोरम की सीमा से लगा म्यांमार इलाका चिन समुदाय के लोगों से बसा हुआ है, जो जातीय रूप से हमारे भाई हैं और भारत उनसे आंखें नहीं फेर सकता । कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के अंतरराष्ट्रीय करार का हस्ताक्षरकर्ता है और शरणार्थियों को वापस म्यांमार भेजकर आईसीसीपीआर और संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का उल्लंघन किया गया है ।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन शरणार्थियों को शरण, भोजन और आश्रय प्रदान करने का आग्रह किया है जो पिछले महीने म्यांमार में सैन्य कब्जे के बाद राज्य में आ गए हैं. जोरमथांगा, जो मिजो नेशनल फ्रंट के नेता हैं, ने मोदी को एक पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि म्यांमार के शरणार्थियों को भारत में शरण, भोजन और आश्रय दिया जाए । मिजो नेशनल फ्रंट और कांग्रेस साल 1972 से राज्य में सत्ता में हैं ।【Photo Courtesy Google】

★रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई