√• बेहद खौफनाक है उत्तर कोरिया का ये नियम, कैदियों को खुद खोदनी पड़ती है अपनी ही कब्र / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• बेहद खौफनाक है उत्तर कोरिया का ये नियम, कैदियों को खुद खोदनी पड़ती है अपनी ही कब्र / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 उत्तर कोरिया के नियम कानून दुनिया भर से छिपे नहीं हैं। किम जोंग ही यहाँ के सभी नियम कानून बनाते हैं। यहाँ के कानून इतने अजीब और खौफनाक है कि उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। लोगों पर भी यहाँ कई तरह के कानून लगा रखे हैं जिन्हे उन्हें फॉलो करना ही पड़ता है।

अगर कोई इन नियमों की पालना नहीं करता है तो इसके अंजाम भी बेहद खौफनाक होते हैं। हालाकिं किम जोंग अपने इस देश से जुडी बातों और नियमों को काफी गुप्त रखता है लेकिन फिर भी यहाँ के नियमों के बारे में कई रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है।
यहां कैदियों के साथ इतना बुरा बर्ताव होता है कि आप सोच भी नहीं सकते यहां पर कैदियों को अपनी खुद कब्र खोदने पड़ती है। उन्हें खाने के लिए चूहे और मेंढक दिए जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से कैदियों की पिटाई की जाती है और 24 घंटे में करीब 12 घंटे उनसे कठोर श्रम करवाया जाता है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जेलें दुनिया की सबसे भयानक जेलों में से एक हैं। यहां हजारों लोगों को, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं- उन्हें जेल कैंपों और उत्तर कोरिया के कैदखानों में रखा जाता है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोई अपराध यही किया फिर भी वे यहाँ कैद है। इसके अलावा कोई जुर्म भी करता है तो उसके साथ साथ उसके पूरे परिवार को ही जेल में डाल दिया जाता है।

उत्तर कोरिया की जेलों में बंद कैदियों को अपनी ही कब्र खोदने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके अलावा सजा के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म भी होता है। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
 


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई