√• सऊदी अरब ने पुरुषों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान सहित 4 देशों की महिलाओं से नहीं कर सकेंगे शादी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सऊदी अरब ने पुरुषों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान सहित 4 देशों की महिलाओं से नहीं कर सकेंगे शादी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】सऊदी अरब ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने से रोक दिया है । पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सऊदी मीडिया के एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी । अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार सऊदी में फिलहाल इन 4 देशों की 50,000 महिलाएं रहती हैं । मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा ।
डॉन के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने से रोका जा सके । इसके साथ ही विदेशियों के साथ शादी की अनुमति जारी करने से पहले अतिरिक्त नियम तय किए गए हैं । कुरैशी ने कहा- विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी होगी । साथ ही शादी करने के लिए अप्लीकेशन देना होगा ।
कुरैशी ने कहा कि तलाकशुदा पुरुषों को तलाक के 6 महीने के भीतर आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी । अधिकारी ने कहा कि आवेदकों की उम्र 25 से अधिक होनी चाहिए । रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आवेदक पहले से ही शादीशुदा है, तो उसे अस्पताल से एक रिपोर्ट देनी होगी, जो यह साबित करे कि उनकी पत्नी या तो विकलांग है, पुरानी बीमारी से पीड़ित है या बांझ है ।【 Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..