√• मर्हूम शेख मुजीबुर रहमान और ओमान के सुल्तान को मिला गांधी शांति पुरस्कार का सम्मान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• मर्हूम शेख मुजीबुर रहमान और ओमान के सुल्तान को मिला गांधी शांति पुरस्कार का सम्मान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】संस्कृति मंत्रालय ने गांधी शांति पुरस्कारों का ऐलान कर दिया । वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा, जबकि वर्ष 2019 का पुरस्कार ओमान के दिवंगत सुल्तान काबूस बिन अल सैद को दिया जाएगा ।

भारत सरकार ने 1995 में गांधी शांति पुरस्कार की शुरुआत की गई थी । गांधी शांति पुरस्कार की 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने स्थापित किया था । यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग से परे सभी व्यक्तियों के लिए है ।

गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं । मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके 2 पदेन सदस्य होते हैं । 2 अन्य प्रतिष्ठित सदस्य लोकसभा अध्यक्ष और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी इस जूरी का हिस्सा हैं । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई