√• महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महाराष्ट्र के  सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र में  लॉकडाउन लगाने के सीएम ठाकरे ने दिए हैं संकेत, लोग नियम मानें नहीं तो लगेगा लॉकडाउन- उद्धव ठाकरे, कोरोना की समीक्षा बैठक में दिए यह संकेत । महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की तैयारी, इकॉनोमी को कैसे कम नुकसान हो?बस, इसका बन रहा प्लान । महाराष्ट्र में बेकाबू तरीके से बढ़ रहा कोरोना वायरस का संक्रमण । महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन का रोडमैप तैयार करने को कहा हैं । उद्धव ने कहा कि ऐसा प्लान बनाएं कि लॉकडाउन का इकॉनोमी पर कम से कम असर पड़े । कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में बेकाबू तरीके से बढ़ रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से लॉकडाउन का रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्लान बनाएं कि लॉकडाउन का इकॉनोमी पर कम से कम असर पड़े। दरअसल राज्य में बीते दो दिनों में कोरोना के 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं । वहीं अगले 24 घंटों में राज्य में 40 हजार नए मामले सामने आने को लेकर आशंका जताई गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ रविवार 28 मार्च को बैठक हुई थी । इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्य में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई थी ।
महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन की सिफारिश
बयान के मुताबिक, अधिकारियों ने संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए राज्य में सख्त लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की गई हैं। इसके मुताबिक, बाद में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लॉकडाउन लागू करने के संबंध में ऐसी विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था कम से कम प्रभावित हो ।【 Photo by MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई