√•कोरोना रोकथाम को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•कोरोना रोकथाम को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
 


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】 कोरोना रोकथाम को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला । आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का लिया निर्णय । अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में रात्रि 11:00 से सुबह 5:00 तक रहेगा नाइट कर्फ्यू। राज्य के समस्त शहरी क्षेत्रों में रात 10:00 बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। 25 मार्च से राजस्थान में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 72 घंटे में टेस्ट होगा अनिवार्य, जो यात्री नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आएंगे उन्हें 15 दिन के लिए रखा जाएगा क्वारंटाइन । प्राथमिक स्कूल रहेंगे बंद । ऊपर की अन्य कक्षाओं में 50% से अधिक उपस्थिति नहीं होगी । सरकारी कार्यालयों में कार्यालय अधीक्षक आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को बुलाने के लिए स्वतंत्र । शादी-विवाह में 200 से अधिक उपस्थिति नहीं होगी । अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही अनुमत। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में समस्त प्रकार के आयोजनों में 200 व्यक्तियों की उपस्थिति से अधिक नहीं होगी, सामाजिक दूरी और कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन । 5 से अधिक पॉजिटिव रोगी आने पर संबंधित क्षेत्र में बनेगा कंटेनमेंट जोन । होली पर भीड़भाड़ से बचने और घर से ही त्यौहार मनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की हैं अपील । 【Photo Courtesy Google】



 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई