√• जनता कर्फ्यू को हुआ एक साल, ट्विटर पर लोगों ने फिर बजाई थाली-ताली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• जनता कर्फ्यू को हुआ एक साल, ट्विटर पर लोगों ने फिर बजाई थाली-ताली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण अभी भी अपना कहर बरपा रहा है. एक विशेषज्ञ ने हाल ही में यह दावा भी किया है कि लोगों के बीच मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल अभी कई साल तक जारी रहेगा । इस बीच भारत में ठीक एक साल पहले यानी 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जनता कर्फ्यू लगाया गया था । इस 14 घंटे लंबे जनता कर्फ्यू की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी । इसके तहत लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों में रहने के लिए कहा गया था । इसका मकसद कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ना था ।
पिछले साल 22 मार्च तक देश में करीब 4 लोगों की जान कोरोना वायरस ले चुका था । साथ ही देश में उस समय करीब 169 लोग कोरोना संक्रमण से प्रभावित थे । वहीं प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की थी कि वे जनता कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवा देने वाले लोगों के सम्मान में ताली और थाली बजाएं । अब इस जनता कर्फ्यू को एक साल पूरा हो गया है । अभी तक भारत समेत दूसरे देशों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं । कई राज्यों में दिनोंदिन अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में अब फिर ट्विटर पर लोगों ने इस जनता कर्फ्यू को याद किया था । इसके तहत लोगों ने पिछले साल के ताली और थाली बजाने वाले वीडियो भी पोस्ट किए थे । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post •News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..