• चीनी राजनयिक ने कनाडा के पीएम को बताया 'अमेरिका के पीछे दौड़ने वाला कुत्ता',मचा बवाल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• चीनी राजनयिक ने कनाडा के पीएम को बताया 'अमेरिका के पीछे दौड़ने वाला कुत्ता',मचा बवाल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 चीन और कनाडा के बीच संबंध बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चीन के एक राजनयिक ने सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडेउ को 'बच्चा' कह दिया। पिछले कुछ महीने से कनाडा और चीन भिड़े हुए हैं और पिछले सप्ताह ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय चीन तथा कनाडा के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए जब चीनी राजनयिक ली यांग ने ट्वीट करके पूरे राजनयिक विवाद के लिए कनाडा के पीएम को जिम्मेदार ठहरा दिया। यांग ने कहा, 'बच्चे (जस्टिन ट्रूडेउ), तुम्हारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि तुमने चीन और कनाडा के मित्रवत रिश्ते को बर्बाद कर दिया और कनाडा को अमेरिका के पीछे-पीछे दौड़ने वाले कुत्ते में बदल दिया हैं।'
चीन के डिजिटल डिप्लोमेसी की बहुत अधिक असफलता : कम्युनिस्ट चीन में अपमानजनक शब्द 'पीछे-पीछे दौड़ने वाला कुत्ता' उन देशों को कहा जाता है जो अमेरिका जैसे देशों के लिए दास के समान भूमिका निभाते हैं। ली यांग ने कई विषयों पर टिप्पणियां की हैं लेकिन कनाडा के पीएम एकमात्र ऐसे नेता है जिनके खिलाफ उन्होंने ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि चीन में राजनयिकों पर बहुत ज्यादा नियंत्रण है, ऐसे में ली का संदेश अपने आप में दुर्लभ है।
ली यांग का यह बयान बहुत परेशान करने वाला :
कनाडा के चीन में पूर्व राजदूत डेविड मुलरोनी ने कहा कि सरकारी अधिकारी ली यांग का यह बयान बहुत परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा, 'ली यांग का ट्वीट चीन के डिजिटल डिप्लोमेसी और सॉफ्ट पावर की बहुत अधिक असफलता है।' कनाडा और चीन के बीच ताजा विवाद शिंजियांग में उइगुर मुस्लिमों के साथ अत्याचार को लेकर चल रहा है। इस विवाद के बाद दोनों ही देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है।【 Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..