√• चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में देश का कोयला आयात 13.69 प्रतिशत गिरी: यूपी के दूसरे समाचार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में देश का कोयला आयात 13.69 प्रतिशत गिरी: यूपी के दूसरे
समाचार  / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों के दौरान 13.6 प्रतिशत घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोयला आयात 22.72 करोड़ टन रहा था। टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-फरवरी के दौरान कुल कोयला आयात 13.69 प्रतिशत घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया था । जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22.72 करोड़ टन था। समीक्षाधीन अवधि में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 12.89 करोड़ टन रहा था । फरवरी 2021 में देश का कोयला आयात 1.53 करोड़ टन रहा था । फरवरी, 2020 में कोयला आयात 2.27 करोड़ टन थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आयात में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी कीमतों और ज्यादा मालभाड़े के कारण आई हैं । बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि इस पूरे वित्त वर्ष में कोयला आयात कम रहेगी।

√• अवध मा होरी खेलैं रघुबीरा...492 वर्ष बाद जन्मभूमि पर विराजे रामलला की होली में इस बार अद्भुत उमंग ।

रामलला परात्पर ब्रह्म ही नहीं अनादि कालीन नगरी अयोध्या के यशस्वी सूर्यवंश के राजकुमार के रूप में स्वीकृत-शिरोधार्य हैं।उनकी शान में भक्त कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और उनकी पूजा राजाओं के राजा यानी राजाधिराज के रूप में होती रही है। 492 वर्ष बाद अपनी जन्मभूमि पर विराजे रामलला की होली में इस बार अद्भुत उमंग है।इसमें कोई शक नहीं कि युगों पूर्व रामलला अपनी जन्मभूमि पर पूरी महिमा के साथ स्थापित थे। वह जिन महाराज दशरथ के पुत्र थे, उनकी शक्ति-समृद्धि का डंका पूरे आर्यावर्त में बजता था। स्पष्ट है कि दशरथ नंदन के रूप में रामलला के लिए दुर्लभ से दुर्लभ दुनियावी जरूरतें सुलभ थीं। श्रीराम के स्वधाम गमन के बाद जिस स्थल पर उनका जन्म हुआ था, वहां उनके पुत्र कुश ने भव्य-दिव्य स्मारक का निर्माण कराया। लंबे समयांतराल के कारण द्वापर युग में यदि श्रीराम के जन्म का स्मारक धूमिल पड़ा तो इसे भगवान श्रीकृष्ण ने नया जीवन प्रदान किया।

√• इगलास क्षेत्र के निजी विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर से धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठे ।

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के एक निजी विश्वविद्यालय में सेवारत प्रोफेसर से बीमा के नाम पर धोखाधड़ी करके 2.31 लाख ऐंठ लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार एक निजी विवि में सेवारत प्रोफेसर शिवाजी सरकार द्वारा एचडीएफसी बैंक इंश्योरेंस कंपनी से अलग-अलग समय में बीमा पॉलिसी ली गई। जब उनको लगा कि पॉलिसी का रिटर्न ठीक नहीं मिल पा रहा है तो उनको उनके वाट्सएप के माध्यम से लालच दिया गया कि आपकी पॉलिसी लाभांश का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आपको धनराशि जमा करनी होगी। अपनी बातों के जाल में फंसा कर उनसे कई बार में दो लाख इकत्तीस हजार रुपये की धनराशि बैंकिंग फ्रॉड करके ले ली गई। पूरी घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर जानकारी दी गई।एचडीएफसी बैंक इंश्योरेंस कंपनी व फ्रॉड करने वाले आरोपियों के संबंध विस्तार से क्रमश: एसवी राजन, संदीप दीक्षित, मनीष मिश्र, सुशांत सैनी व नरेश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि कप्तान के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ  धारा 420 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण की जांच निरीक्षक नित्यानंद पांडेय को दी गई है। उनके द्वारा विवेचना करके कार्रवाई की जाएगी।

√• उत्तर प्रदेश में हर द‍िन टूट रहा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, एक्टिव केस बढ़कर 7692 पहुंचे ।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट गहराने लगा है। यहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मार्च में हर दिन ज्यादा रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार 28 मार्च को कोरोना से संक्रमित 1,446 नए रोगी मिले थे। वर्ष 2021 में मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। पहले 17 दिसंबर, 2020 को 1539 रोगी मिले थे। शनिवार 27 मार्च को 1,061 और शुक्रवार को 1,032 रोगी मिले थे। अब एक्टिव केस बढ़कर 7,692 हो गए हैं। लखनऊ में पिछले सोमवार को 24 घंटे में सर्वाधिक 439 रोगी मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 2,193 रोगी राजधानी में ही हैं।उत्तर प्रदेश में रविवार को नए मरीजों के मुकाबले फिर कम रोगी ठीक हुए। बीते 24 घंटे में 367 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। तीन और रोगियों की मौत के साथ अब तक कुल 8,786 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। लखनऊ में फिर सबसे ज्यादा 439 रोगी मिले हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2193 मरीज राजधानी में ही हैं। लखनऊ समेत 20 जिलों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

√• अलीगढ़ में नगर निगम की गृहकर में मनमानी से आमजन परेशान ।

संपत्तिकर के मामले के बाद गृहकर को लेकर आमजन परेशान है। रिवाइज किए गए गृहकर के बिलों में नगर निगम ब्याज लगाकर भेज रहा है।अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह से मुलाकात की। इस ब्याज दर को लेकर कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। चेतावनी भी दी, अगर यह ब्याज दर वापस नहीं हुईं तो कारोबारियों को साथ लेकर समिति जन आंदोलन करेंगी। गृह कर के बिल रिवाइज किए गए,समिति के मुख्य संयाेजक अनिल सेंचुरी व मनीष अग्रवाल वूल ने कहा कि नगर निगम ने एक अप्रैल 2017 से रिवाइज किए गए गृहकर के बिलों में लगाई गयी। गृह कर के बिल रिवाइज किए गए हैं जिनमें बकाया पर ब्याज भी लगा दिया गया है। इसे व्यापारी नेताओं ने अनुचित बताया है। इन्होंने कहा कि संघर्ष समिति इसका डटकर विरोध करेगी। इस मुलाकात के बाद नगर आयुक्त ने जारी किए गए इन बिलों से ब्याज नहीं हटाया गया, तो हम आंदोलन से भी पिछे नहीं हटेंगे। व्यापारी नेताओं ने तर्क भी दिया है कि ये बिल ऐसे कारोबारियों को भी भेजे गए है, जिनका 2017-18, 2018-19 का गृहकर जमा कर चुके हैं। नगर आयुक्त का इन वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने बताया कि कोरोना की मार से व्यापारी व आम जनता अभी उबर नहीं पाए हैं। इनसे इस मनमानी वसूली को रोका जाए।

√• भारतीय समाज सामाजिक संस्कृति का सम्मान करने वाला है, जिसकी परंपराएं बहुत गहरी हैं: राधेश्याम राय ।

एएमयू के हिंदी विभाग की ओर से 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राधेश्याम राय ने कहा कि भारतीय समाज सामाजिक संस्कृति का सम्मान करने वाला है, जिसकी परंपराएं बहुत गहरी हैं। सामाजिकता ही भारतीय संस्कृति की पहचान है। एएमयू के प्रोफेसर आरिफ नजीर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्रभावना से प्रेरित कुछ कविताओं को सुनाया। एएमयू हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो.रमेश चंद्र ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में भारतीय समाज के सभी समुदाय और वर्ग के योगदान का उल्लेख किया।

√• 31 पेटियों की देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ।

क्षेत्र के गोमत चौराहे के पास पुलिस ने देशी शराब के साथ युवक को रविवार 28 मार्च को शामके वक़्त गिरफ्तार किया गया। इससे 31 पेटी देशी शराब मिली है। कोतवाल प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी रडार पर थे। रविवार शाम 7:00 बजे गोमत चौराहे के पास छापा मारकर दिनेश निवासी गांव पला मस्ताक थाना जवां को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि शराब गोमत चौराहे पर देसी शराब के ठेके के लिए जाती है। इस पर हाल मार्क नहीं है। यह नकली शराब है।

√• बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन से परेशान अभिभावक ।

सीबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों में निर्धन परिवारों के बच्चों को राइट टू एजुकेशन के तहत मुफ्त में शिक्षण कराने के लिए दाखिला दिया जाता है। मगर आईटीई प्रक्रिया में ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करने का विकल्प है। तमाम परिवार बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर साइट पर कई स्कूलों के विकल्प भी नहीं दिख रहे हैं। अभिभावक स्कूलों का चयन भी नहीं कर पा रहे हैं। बीएसए ने कहा कि होली के बाद सॉफ्टवेयर को चेक कराया जाएगा।

√• जगन्नाथ मंदिर में भक्तों का प्रवेश हर रविवार को रहेगा बंद ।

ओड़िशा में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण श्री जगन्नाथ मंदिर रविवार को भक्तों के लिए बंद रहेगा ताकि मंदिर को सैनिटाइज किया जा सके। श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय किया है कि अगले सप्ताह से हर रविवार भक्तों के लिए मंदिर बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान मंदिर में पूजा पाठ का दैनिक कार्यक्रम जारी रहेगा। बता दें कि दिसंबर में भक्तों के लिए मंदिर खुलने के बाद भी इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया था।

√• होली को लेकर मस्जिद तिरपाल से ढकवाई ।

पुरानी शहर में व्यापारियों की होली समारोह को देखते हुए सब्जी मंडी चौराहे की मस्जिद को एहतियात के तौर पर सुबह ही ढक दिया गया। धार्मिक स्थल के साथ ही शहर के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं और टेसू के फूलों से होली खेलते हैं। होली से 1 दिन पहले अलीगढ़ के व्यापारी शहर की सड़कों पर जमकर होली खेलते हैं। रविवार 28 मार्च को दोपहर बाद बाजार बंद हो गए और व्यापारी होली की खुमारी में सराबोर हो गए थे। सब्जी मंडी चौराहे के पास स्थित धार्मिक स्थल को तिरपाल व पन्नी से ढका गया ताकि रंग न पड़े। प्रत्येक साल सुरक्षा व एहतियात के तौर पर इस मस्जिद को ढका जाता है।

√• औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने गौशाला में मनाई होली ।

सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान की ओर से राधारमण गौशाला आगरा रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अलीगढ़, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, ब्रज क्षेत्र की मंत्री अनिलजी, महामंत्री कौशल गौड़ ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजीव चौधरी व अंकित वर्मा रहे। इस मौके पर जयप्रकाश जिंक, नवीन भूमिक वेद प्रकाश, मधुरी राठी,अमित अग्रवालज़ अभिषेक अरोरा, विनोद ठाकुर, अनुराग शर्मा, राकेश सारस्वत, संजय सरिया, अनुज उपाध्याय, तुषार कौशिक, नरेश मित्तल, केशव शर्मा, योगेश मित्तल,हरिओम वर्मा, राजकुमार अंकित भारद्वाज, देशराज,राठौर बबलू शर्मा मौजूद रहे। 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई