√• राकेश टिकैत का बयान- किसानों को फिर दिल्ली में घुसना और बैरिकेड तोड़ना होगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राकेश टिकैत का बयान- किसानों को फिर दिल्ली में घुसना और बैरिकेड तोड़ना होगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत विभिन्न प्रदेशों में घूम-घूमकर आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम कर रहे हैं । राकेश टिकैत ने राजस्थान के जयपुर में किसान पंचायत की । यहां राकेश टिकैत ने पंचायत में शामिल हुए लोगों से कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को विभाजित नहीं होना है, उन्हें फिर से राष्ट्रीय राजधानी में जाना होगा और बैरिकेड को फिर से तोड़ना होगा ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमें जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए । जब आपसे कहा जाएगा तब आपको दिल्ली जाना होगा और फिर से बैरिकेड तोड़ने होंगे । राकेश टिकैत ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि किसान अपनी फसलें कहीं भी बेच सकते हैं । हम राज्य की विधानसभाओं, कलेक्टर ऑफिस और संसद में फसलें बेचकर इसे साबित कर देंगे । संसद से बेहतर कोई मंडी नहीं हो सकती ।
इससे पहले रविवार को टिकैत ने कर्नाटक के किसानों से कहा कि वो अपने राज्य में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों की तरह प्रदर्शन करें और राजधानी बेंगलुरु को चारों तरफ से घेर लें । टिकैत ने शिवमोगा में किसानों की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि यह लड़ाई लंबे समय तक चलेगी । हमें ऐसे प्रदर्शन हर शहर में शुरू करने होंगे, इन प्रदर्शनों को तबतक जारी रखना होगा, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..