√• छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर बस उड़ाया, DRG के 5 जवान शहीद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर बस उड़ाया, DRG के 5 जवान शहीद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में होली से कुछ दिन ठीक पहले माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है । माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है. इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे । ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए हैं । एक वाहन चालक की भी मौत हो गई है । दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं । घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है । हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया है । शहीदों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की है । सीएम ने जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है । घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं । पुलिस महानिदेशक को घटना की पूरी जानकारी लेकर सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है । नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है । माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है । ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई । इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए । एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..