√ • राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुए 2 मामले, 5 मई को सुनवाई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√ • राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुए 2 मामले, 5 मई को सुनवाई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अयोध्या की एडीजे प्रथम अदालत में एक और मामला दर्ज हो गया है । राहुल गांधी के खिलाफ अब एडीजे प्रथम कोर्ट में अब 2 केस चलेंगे ।
याचिकाकर्ता समाजसेवी अधिवक्ता मुरलीधर चतुर्वेदी के वकील विवेक सोनी ने बताया कि राहुल गांधी के अधिवक्ता प्रियनाथ सिंह ने जो वकालतनामा कोर्ट में दाखिल किया है, उस पर राहुल गांधी के फर्जी हस्ताक्षर हैं । एक सांसद होने के नाते राहुल गांधी के जो हस्ताक्षर इंटरनेट व विकिपीडिया पर मौजूद हैं, उससे वे मेल नहीं खाते हैं ।इस फर्जी हस्ताक्षर के मामले को लेकर एडीजे प्रथम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 5 मई को नियत की गई है ।
राहुल गांधी के खिलाफ पहला मामला भी समाजसेवी अधिवक्ता मुरलीधर चतुर्वेदी ने दर्ज कराया था । उस मामले में याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है और उन्हें चौकीदार चोर कहा है । जिसको लेकर एडीजे प्रथम कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था । आरोप है कि इस मामले में राहुल गांधी के वकील प्रियनाथ सिंह ने राहुल गांधी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कोर्ट में वकालतनामा पेश किया । इस मुकदमे में राहुल गांधी के पिता का नाम भी दर्ज नहीं है. साथ ही उनके आवास के पते का भी जिक्र नहीं किया गया है । जिसको लेकर न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया है और दोनों मामले की सुनवाई 5 मई को होगी ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..