√• इस चिप ने दुनियाभर में मचाया हाहाकार, इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां हो रहीं परेशान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• इस चिप ने दुनियाभर में मचाया हाहाकार, इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां हो रहीं परेशान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】दुनिया में इस समय सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री संकट में है। 450 अरब डॉलर का ये उद्योग वैश्विक मांग को पूरा करने में अक्षम हो गया है। ये बात हैरतअंगेज, लेकिन सच है कि इस संकट का प्रमुख कारण डिस्प्ले ड्राइवर की कमी है, जिसकी कीमत आम तौर पर महज एक डॉलर होती है लेकिन आज यह बेशकीमती हो गई है। सेमीकंडक्टर कारोबार के जानकारों के मुताबिक सेमीकंडक्टर अलग-अलग प्रकार के सैकड़ों चिप्स से मिल कर बनता है।
अति आधुनिक रेफ्रिजटरों में भी इनका उपयोग होने लगा है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को कवर करने वाली पत्रकार स्टैसी रैसगॉन ने टोक्यो के अखबार जापान टाइम्स को बताया- ‘ऐसा नहीं है कि इसके बिना आप किसी तरह काम चला लें। अगर आपके पास सब कुछ है, लेकिन डिस्प्ले ड्राइवर नहीं है, तो आप अपना उत्पाद नहीं बना सकते।’

जानकारों का कहना है कि इसके पहले की स्थिति सुधरे, हालात और बिगड़ सकते हैं। अमेरिकी राज्य टेक्सास में पिछले दिनों आए बर्फीले तूफान के कारण वहां उत्पादन अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है। इसी तरह जापान में एक फैक्टरी में आग लग जाने के कारण महीने भर से उत्पादन ठहरा हुआ है। इसे देखते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने पिछले दिनों उद्योग जगत में गंभीर असंतुलन पैदा होने की चेतावनी दी थी। उधर ताइवान की सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कंपनी ने कहा था कि अपनी फैक्टरियों को सौ फीसदी क्षमता से चलाने के बावजूद वह मांग को पूरा करने की स्थिति में नहीं है।
डिस्प्ले ड्राइवर बनाने वाली कंपनी हिमैक्स के सीईओ जॉर्डन वू ने कहा है कि उन्होंने पिछले 20 साल में ऐसी हालत नहीं देखी, जब हर उपकरण की सप्लाई मांग से कम हो रही हो। जानकारों का कहना है कि पिछले साल कोरोना महामारी फैलने पर कंपनियों ने गलत अनुमान लगाया, जिसकी कीमत आज चुकानी पड़ रही है। कंपनियों ने तब अंदाजा लगाया था कि मुश्किल वक्त आने के कारण मांग घट जाएगी। इस कारण उन्होंने उत्पादन घटा दिया। लेकिन असल में चिप्स की मांग पहले जैसी बनी रही।

बाजार में सप्लाई के कारण बीते एक अप्रैल को कंप्यूटर उपकरण बनाने वाली जापान की कंपनी आई-ओ डेटा डिवाइस इंक ने अपने एलसीडी मॉनिटर की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी करने का एलान किया था। उसने कहा कि इस मॉनिटर को बनाने में इस्तेमाल होने वाली हर चीज की कीमत बढ़ गई है, इसलिए दाम बढ़ाने के अलावा उसके पास कोई और चारा नहीं था।

हिमैक्स कंपनी की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। इस कारण शेयर बाजार में उसके शेयरों के भाव पिछले नवंबर से अब तक तीन गुना बढ़ चुके हैँ। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई