√• प.बंगाल में मतदान के दौरान हुई भारी हिंसा, मतदान केंद्र पर हुई फायरिंग से हो गई 4 लोगों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• प.बंगाल में मतदान के दौरान हुई भारी हिंसा, मतदान केंद्र पर हुई फायरिंग से हो गई 4 लोगों की मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】आज पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच भारी हिंसा देखने को मिली थी । कूचबिहार में मतदान केंद्र पर फायरिंग से 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है । पश्चिम बंगाल में विस चुनाव के लिए गत तीन चरणों में शांतिपूर्णक पड़े वोटों के बाद चौथे चरण में हिंसक और खून खराबा देखने को मिला था । वोटिंग के बीच बंगाल के कूचबिहार में मतदान केंद्र पर गोलीबारी की घटना हुई थी । इस घटना में गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कूचबिहार जिले के सितलकुची के जोर पाटकी में बूथ नंबर 126 हुई है । तृणमूल कर्मियों ने केंद्रीय बलों द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया है । इसी के साथ कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा में अब तक 5 लोगों की जान चली गई है ।
दौरान कूचबिहार जिले के सीतलकुची स्थित बूथ संख्या 285 पर वोट डालने पहुंचे एक 18 साल के युवक को कुछ लोगों ने गोली से उडाया गया था। मिली हुई जानकारी के अनुसार यह युवक बीजेपी (BJP) का कार्यकर्ता था। मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का नाम आनंद बर्मन बताया गया है । बीजेपी की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि आनंद बर्मन जब मत देने के लिए कतार में खड़ा था, उसी समय कथित तौर पर टीएमसी के कर्मियों ने उस पर बंदूक और बम से उडाया था । इस हमले में उसकी मौत हो गई थी । दौरान चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है ।
गौरतलब हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 44 सीटों पर मतदान हो रहा है । इस दिन दक्षिण चौबीस परगना, हुगली, हावड़ा, अलीपुरद्वार और कूचबिहार इन पांच जिलों में 1,15,94,950 मतदाता अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर अपना मत डाल रहे हैं । चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक चुनाव के शुरुआती दो घंटे में करीब 15.85 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थीं । जो 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को हुए पहले के तीन चरणों के मुकाबले बेहतर है ।
यहां कुल पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहां हैं :
अलीपुरद्वार में सबसे अधिक 17.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है । इसके बाद 17.48 प्रतिशत वोटिंग के साथ हावड़ा दूसरे नंबर पर आया है । जहां 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है । दस विधानसभा क्षेत्र वाले हुगली में वोटिंग 17.04 प्रतिशत दर्ज हुई है । पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले कूचबिहार में 15.39 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है । दक्षिण 24 परगना के 11 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 13.26 फीसदी वोटिंग होने की जानकारी मिली है ।
बंगाल में 4 लोगों की गोली से मौत के मामले मेंCRPF का इनकार, ममता हुई हमलावर-मोदी ने जताई संवेदना, चुनाव भी हुआ रद्द :
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव में अभी तक लगभग 53 फीसदी मतदान हुआ है । वही मतदान के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कथित गोलीबारी के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कूचबिहार जिला स्थित सिताल्कुची विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉक के जोरपाटकी इलाके में हुई थीं।
वहीं टीएमसी नेता डोला सेना ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय बलों ने 2 जगह फायरिंग की थी। पहला कूचबिहार में माथाभंगा के ब्लॉक-1 में, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, 3 अन्य घायल हुए । जबकि सितलकुची ब्लॉक में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. सेन ने इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षाबलों पर लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाया था। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने घटना पर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है । सीआरपीएफ ने अपना पक्ष रखा है । एक बयान में CRPF ने कहा कूच बिहार स्थित सितलकुची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जोरापाटकी में बूथ 126 के बाहर 4 नागरिकों के मारे जाने के बारे में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सीआरपीएफ को उक्त बूथ पर न तो तैनात किया गया था और न ही उक्त घटना में वह शामिल है । निर्वाचन आयोग ने सितलकुची मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया है ।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल स्थित सिलीगुड़ी में चुनावी रैली की थी। इस दौरान पीएम ने तृणमूल कांग्रेस, सीएम ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। रैली की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआईएसएफ की गोलीबारी में 4 लोगों के मारे जाने पर बंगाल में एक रैली में कहा कि कूचबिहार में जो कुछ हुआ वह दुखद है, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं । मैं निर्वाचन आयोग से कूचबिहार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं ।【 Photo Courtesy Google】
★रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..