√• लखनऊ, वाराणसी, कानपुर,प्रयागराज में नाइट कर्फ़्यू ,रात 9 बजे के बाद लागू हो जाएंगी पाबंदियां/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• लखनऊ, वाराणसी, कानपुर,प्रयागराज में नाइट कर्फ़्यू ,रात 9 बजे के बाद लागू हो जाएंगी पाबंदियां/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है । इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट होगी । लखनऊ में फिलहाल केवल नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है । ग्रामीण इलाकों में नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा ।

लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में 8 से 16 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है अगर कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान हो सकता है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 500 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस वाले जिलों के डीएम को नाइट कर्फ्यू पर फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है । फिलहाल वाराणसी और लखनऊ के बाद प्रयागराज में 500 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं ।

रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर तथा मुरादाबाद के जिलाधिकारियों से कोरोना के उपचार के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त किए जाने के बाद लिया गया । राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जनपदों में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी की आज ही तैनाती करते हुए कोरोना से बचाव व उपचार व्यवस्था का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए ।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई