√• यूट्यूब की सख्त कार्यवाही, 8.30 करोड़ वीडियो, 700 करोड़ कमेंट्स भी हटाए गए/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• यूट्यूब की सख्त कार्यवाही, 8.30 करोड़ वीडियो, 700 करोड़ कमेंट्स भी हटाए गए/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】साल 2018 से अब तक यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म से 8.30 करोड़ वीडियो हटा चुका है. इनका कंटेंट आपत्तिजनक, कॉपीराइट के खिलाफ या पोर्नोग्राफी था । 700 करोड़ कमेंट भी इस दौरान हटाए गए थे। कंपनी ने बताया कि हर 10 हजार वीडियो में आपत्तिजनक वीडियो की संख्या 16 से 18 रहती है ।
कंपनी में सुरक्षा व विश्वसनीयता टीम की निदेशक जेनिफर ओ कॉनर के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो का प्रतिशत बहुत कम है । उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम 94% आपत्तिजनक वीडियो किसी के देखने के पहले हटा देता है ।
फिर भी जब करोड़ों वीडियो अपलोड हो रहे हों, बचे आपत्तिजनक वीडियो का मामूली प्रतिशत भी एक बहुत बड़ी संख्या बन जाता है । 3 साल पहले तक इनका अनुपात 63 से 72 वीडियो 10 हजार होता था । यूजर द्वारा अपलोड इन वीडियो से ही यूट्यूब और फेसबुक इन दिनों भारी मात्रा में बाकी यूजर्स को कंटेंट परोस रहे हैं ।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..