√• SC ने याचिका खारिज करते हुए सुनाया बड़ा फैसला : रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजा जा सकता है / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• SC ने याचिका खारिज करते हुए सुनाया बड़ा फैसला : रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजा जा सकता है / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू से हिरासत में लिए गए रोहिंग्या शरणार्थियों की तत्काल रिहाई के लिए दायर की गई याचिका पर 8 अप्रैल को सुनवाई की थी । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमों के अनुसार रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजा जा सकता है ।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार ने जम्मू में 150 रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में रखा है और उन्हें नियमों के अनुसार वापस म्यांमार भेजा जा सकता है । दरअसल, एक जनहित याचिका में मांग की गई थी कि रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार न भेजा जाए, क्योंकि वहां उनको जान का खतरा है ।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि विदेशी नागरिक या शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजने की जो भी प्रक्रिया और नियम है उसका पालन करते हुए भारत सरकार उन्हें वापस म्यांमार भेज सकती है यानि फिलहाल जम्मू में पकड़े गए रोहिंग्या शरणार्थियों को रिहा नहीं किया जाएगा । कोर्ट के आदेश के अनुसार जैसे ही उन्हें वापस भेजने की कागजी कार्रवाई पूरी हो जाती है, उन्हें सरकार वापस भेज सकती है । सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद बाकी रोहिंग्या शरणार्थियों को भी वापस भेजने का रास्ता साफ हो गया है ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

    

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई