√• अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने लॉकडाउन पर उठाया सवाल, कहा- गेमिंग-शूटिंग-रैली जारी तो व्यापार क्यू नहीं ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने लॉकडाउन पर उठाया सवाल, कहा- गेमिंग-शूटिंग-रैली जारी तो व्यापार क्यू नहीं ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ा रहे हैं । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश के कुछ राज्यों में एहतियात के तौर पर नाइट कर्फ्यू के साथ ही सेमी-लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही गई है । वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी के सबसे बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने अब लॉकडाउन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है ।

रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के 29 वर्षीय पूर्व कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर सेमी-लॉकडाउन को लेकर सवाल किया है । उनका कहना है कि इस तरह लॉकडाउन लगाकर सरकार छोटे व्यवसायों और दैनिक वेतन भोगियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं । उनका कहना है कि इस तरह के प्रतिबंधों से स्वास्थ्य पर नियंत्रण नहीं होता बल्कि अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है ।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रख सकते हैं । प्रोफेशनल क्रिकेटर अपने खेल को देर रात तक खेल सकते हैं । राजनेता लोगों की भीड़ के साथ अपनी रैलियों को जारी रख सकते हैं, लेकिन आपका व्यवसाय या कार्य आवश्यक नहीं है । बता दें कि, उन्होंने पहले भी इस तरह के प्रतिबंधों के विरोध में आवाज उठाई थी और उन्हें बदनाम करने वाले वीडियो और टिप्पणियों को रीट्वीट किया था । 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई