√• राजस्थान के गहलोत सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल, देर रात 67 IAS बदले, देखें पूरी सूची/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान के गहलोत सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा फेरबदल, देर रात 67 IAS बदले, देखें पूरी सूची/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 7 अप्रैल बुधवार रात को ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 67 आईएएस का तबादला कर दिया है । इस सूची में सचिवालय से लेकर जिला कलेक्टर तक के नाम शामिल हैं । सरकार ने 8 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं । जयपुर और उदयपुर के संभागीय आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है । जितेंद्र कुमार उपाध्याय अब जयपुर के संभागीय आयुक्त होंगे ।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त महेंद्र सोनी की जगह अब राजेंद्र भट्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की सचिवालय में वापसी हो गई है । सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान एवं पेट्रोलियम विभाग) की जिम्मेदारी दी गई है । सरकार ने गृह सचिव नारायण लाल मीणा का भी तबादला कर दिया है । राज्य के कार्मिक विभाग ने देर रात तबादला सूची जारी की है ।।
किस अधिकारी को कौन सी मिली है जिम्मेदारी ?
बाबूलाल मीणा-रजिस्ट्रार राजस्व मंडल अजमेर ।
पीके गोयल -अध्यक्ष इंदिरा गांधी नहर बोर्ड ।
भास्कर ए सावंत- प्रमुख शासन सचिव कृषि, उद्यानिकी । कुंजीलाल मीणा- प्रमुख शासन सचिव यूडीएच एवं आवश्यक मंडल । अजिताभ शर्मा- सीएमडी जयपुर मेट्रो रेल ।कॉरपोरेशन लिमिटेड । आलोक गुप्ता- प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी । गायत्री एस राठौड़- प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग । नारायण लाल मीणा- शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा । केके पाठक- शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग । रवि जैन -आयुक्त वाणिज्य कर विभाग । समित शर्मा- शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग । पीसी किशन -शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग । सुरेश चंद गुप्ता- शासन सचिव गृह विभाग । जितेंद्र कुमार उपाध्याय- संभागीय आयुक्त जयपुर । दिनेश कुमार यादव- संभागीय आयुक्त उदयपुर । छगनलाल श्रीमाली- निदेशक राजस्थान प्राच्य विद्या संस्थान । सुधीर कुमार शर्मा-मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव । नरेश कुमार ठकराल- विशिष्ट शासन सचिव वित्त व्यय । बाबूलाल मीणा -रजिस्टर राजस्व मंडल अजमेर ।अभिषेक भगोतीया- आयुक्त ईजीएस ।डॉ प्रतिभा सिंह- प्रबंध निदेशक सिटी ट्रांसपोर्ट ।
महेश चंद शर्मा- प्रबंध निदेशक राज्य भंडारण निगम । राजेंद्र भट्ट -आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ।
जाकिर हुसैन- जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर ।
महेंद्र सोनी- आयुक्त परिवहन विभाग । शैली किशनानी- संयुक्त शासन सचिव टी ए डी ।
किशोर कुमार शर्मा- सदस्य राजस्व मंडल अजमेर ।
कुमारी रेणु जयपाल- जिला कलक्टर प्रतापगढ़ ।
घनेद्र भान चतुर्वेदी- अतिरिक्त महानिदेशक एचसीएम रीपा । परमेश्वर लाल -संयुक्त शासन सचिव श्रम विभाग । महावीर प्रसाद वर्मा- संयुक्त शासन सचिव न्याय विभाग । विश्राम मीणा- सचिव राजस्थान मानवाधिकार आयोग । नेहागिरी-रजिस्टर राजकीय विधि महाविद्यालय जोधपुर । महेंद्र कुमार पारख- भू प्रबंध आयुक्त । हरदेश कुमार जिला- कलक्टर बाड़मेर । नलिनी कठोतिया- निदेशक आईसीडीएस ।
ताराचंद मीणा -जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ ।
सोहन लाल शर्मा -निदेशक राज्य कृषि विपणन ।
मेघराज सिंह रतनू- जिला कलक्टर हनुमानगढ़ ।
शक्ति सिंह राठौड़- प्रबंध निदेशक राज्य वित्त निगम ।
प्रज्ञा केवलरामानी- आयुक्त टी ए डी उदयपुर ।
अभिमन्यु कुमार- आयुक्त उद्यानिकी । अनुपमा जोरवाल- संयुक्त शासन सचिव ऊर्जा विभाग ।
रुक्मणि रियार- अतिरिक्त आयुक्त उद्योग संवर्धन ब्यूरो । ओम प्रकाश कसेरा- प्रबंध निदेशक राज्य खान एवं खनिज निगम । हिमांशु गुप्ता- जिला कलक्टर भरतपुर । नथमल डिडेल- सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण । नम्रता वृष्णी- जिला कलक्टर जालौर ।
चिन्मयी गोपाल- जिला कलेक्टर टोंक ।
पूजा कुमारी पार्थ -मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद माडा जयपुर । श्वेता चौहान- मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद माडा पाली ।
उत्सव कौशल -अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर । अवधेश मीणा- मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद माडा जैसलमेर ।
अक्षय गोदारा- आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण ।
डॉ. गौरव सैनी -मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद माडा अजमेर । देवेंद्र कुमार- संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग । श्रीनिधि बीटी- मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झालावाड़ । डॉक्टर सौम्या झा- मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक ।
अतुल प्रकाश -उपखंड अधिकारी पाली ।
अभिषेक सुराणा -उपखंड अधिकारी माउंट आबू ।
देशलदान -उपखंड अधिकारी पाली । रामप्रकाश- उपखंड अधिकारी ब्यावर । अपर्णा गुप्ता -उपखंड अधिकारी गिर्वा । डॉ. घनश्याम- निदेशक पंचायती राज । सीताराम जाट- संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग । हेमपुष्पा शर्मा- सयुंक्त शासन सचिव वित्त व्यय । शरद मेहरा- अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग के पद तबादला किया गया है । 【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..