√• हाई वोल्टेज ड्रामे में 'मिसेज श्रीलंका ' के सिर से छीना गया ताज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• हाई वोल्टेज ड्रामे में 'मिसेज श्रीलंका ' के सिर से छीना गया ताज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मिसेज श्रीलंका के स्टेज पर हाई-प्रोफाइल ड्रामा हुआ है, ड्रामा भी ऐसा जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता हो। इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है,ये प्रतियोगिता 4 अप्रैल रविवार को आयोजित की गई थी। इसमें पुष्पिका डिसिल्वाने मिसेज श्रीलंका का खिताब हासिल किया था । पुष्पिका को जल्द ही ताज भी पहना दिया गया, पर थोड़ी ही देर में उनके सिर पर पहने ताज को उनसे ले लिया गया। वजह ये बताई गई कि पुष्पिका तलाकशुदा हैं। हद तो तब हो गई जब पुष्पिका से ये ताज छीनकर पहले रनर-अप को दे दिया गया। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था कि ये सब हो रहा है। जूरी ने इसका स्पष्टीकरण देते हुए बताया की नियमानुसार एक तलाकशुदा महिला को ताज नहीं दिया जा सकता।
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel• 【Photo Courtesy Google】

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..