√• देश में बढ़ रहे कोरोना प्रकोप को लेकर प्रधान मंत्री मोदी जी की वर्चुअल मिटींग, स्कुलें हुई बंद, न्युजीलैंड ने लगाया यात्रा पर प्रतिबंध/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• देश में बढ़ रहे कोरोना प्रकोप को लेकर प्रधान मंत्री मोदी जी की वर्चुअल मिटींग, स्कुलें हुई बंद, न्युजीलैंड ने लगाया यात्रा पर प्रतिबंध/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,29,28,574 हो गए हैं जबकि वायरस से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या फिर से नौ लाख का आंकड़ा पार कर गई है । वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार की शाम चर्चा की थी ।

दौरान  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि सीएम ठाकरे, पीएम नरेंद्र मोदी के सामने कुछ मांगें रखने पर विचार कर रहे हैं । उन्होंने कहा 'देश में सबसे ज्यादा टीके महाराष्ट्र में लगाए जा रहे हैं । रोजाना चार लाख टीके लग रहे हैं ।' उन्होंने कहा 'हम टीकाकरण की संख्या को बढ़ाकर 6 लाख से ज्यादा कर रहे हैं । ' उन्होंने दावा किया है कि सरकार के पास रोज 6 लाख लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता है, तो उन्हें हर हफ्ते 40 लाख और हर महीने 1.60 करोड़ डोज मिलने चाहिए । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 7 अप्रैल बुधवार को महाराष्ट्र एवं कुछ अन्य राज्यों पर लोगों का ध्यान बंटाने और उनमें दहशत फैलाने के लिए ‘गैर जिम्मेदाराना बयान देकर एवं निंदनीय’ प्रयास के माध्यम से इस महामारी को लेकर अपनी ‘विफलताओं’ को ढंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया था ।

दौरान UP में नाइट कर्फ्यू लगा : नाइट कर्फ्यू वाले जिलों में 15 अप्रैल तक बंद होंगे । स्कूल-कॉलेज : उत्तर प्रदेश में अब तक चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के आदेश हो चुके हैं । वहीं कुछ अन्य शहरों में भी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इस पर विचार चल रहा है । इस बीच जहां-जहां नाइट कफ्र्यू लग रहा है, वहां-वहां शिक्षण संस्थान भी बंद किए जा रहे हैं । लखनऊ, वाराणसी में डीएम ने इस सबंध में विस्तृत आदेश भी जारी कर दिया है ।
जनपद लखनऊ में कोविड-19 को लेकर डीएम ने 15 अप्रैल 2021 तक शैक्षिक संस्थाओं को बंद करने का आदेश दिया है । डीएम ने कहा है कि चिकित्सा, नर्सिंग एवम् पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़कर सभी पर प्रतिबंध लागू रहेगा । सभी समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी विद्यालय, महाविद्यालय एवम् शैक्षणिक संस्थान एवम् कोचिंग संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे । इसके अलावा डीएम ने कहा है कि मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं/प्रैक्टिकल कोविड-19 प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे ।

8 अप्रैल से नाइट कफ्र्यू शुरू :

बता दें लखनऊ में 8 अप्रैल से  शुरू होने वाले रात्रि कालीन कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी किया गया है । जिला प्रशासन ने लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है । 8 अप्रैल से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रोज रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा । 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक ये चलता रहेगा । इस दौरान रोज सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ काम चलता रहेगा ।
डीएम ने साफ किया है कि इस दौरान निर्माण कार्य पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है । पत्रकार और मीडिया कर्मी रात्रि सेवा में भी संस्थान का पास दिखा कर आ-जा सकेंगे । सिक्योरिटी, टेलीकॉम, मेंटेनेंस, प्लंबर और इलेक्ट्रिक से जुड़े लोगों को नहीं रोका जाएगा । आवश्यक वस्तु को लाने ले जाने की छूट रहेगी ।

 ग्रामीण इलाकों में नहीं है कर्फ्यू :

रात्रिकालीन कर्फ्यू सिर्फ लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा । ये ग्रामीण लखनऊ में नहीं लागू होगा । फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी । रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी/अर्ध सरकारी कार्मिक एवम् आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं में लगे निजी क्षेत्र के कार्मिकों को छूट होगी । रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे । हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है ।


दौरान Corona के बढते कहर के मद्देनजर न्‍यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगा दिया बैन । भारत में कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों ने अब पूरी दुनिया को टेंशन में डाल दिया है । कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्‍यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अल्‍पकालिक रूप से बैन लगा दिया है । यह प्रतिबंध 11 अप्रैल से प्रभावी होने जा रहा है और आगामी 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा । न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने गुरुवार को इसका ऐलान किया था । न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अपने देश के नागरिकों के भी भारत से आने पर रोक लगा दी है । पीएम जेसिंडा ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी तरह के यात्रियों के भारत से आने पर बैन लगा दिया गया है । भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अब वैक्‍सीन की दुनियाभर में आपूर्ति पर भी संकट मंडराने लगा है ।

7 अप्रैल बुधवार को भारत में सामने आए 1.15 लाख नए मामले : भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और 7 अप्रैल बुधवार को अब के सर्वाधिक 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं । नए मामलों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल की भागीदारी 80.70 प्रतिशत थी । महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 55,469 मामले सामने आए । वहीं छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6150 मामले आए हैं ।देशभर मे एक्टिव मरीजों की संख्या भी 8,43,473 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है ।


कोरोना की वजह से इन राज्यों में बंद हुए स्कूल कॉलेज, जानें, अब कब खुलेंगे ? महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की नई लहर के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु ने अनिश्चित काल के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों ने कुछ समय के लिए कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। इस दौरान स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कक्षाओं को चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। आमतौर पर फरवरी-मार्च में होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं इस साल मई-जून में आयोजित की जानी हैं। फिलहाल स्कूलों के जल्द खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं ।

दिल्ली :
दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ही घोषणा करते हुए कहा था कि अगले आदेश तक नए शैक्षणिक सत्र में किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। सरकार ने स्कूलों से डिजिटल मोड से पढ़ाई पर जोर देने को कहा है। आदेश के अनुसार 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे।


जम्मू और कश्मीर :
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने घोषणा की है कक्षा 9वीं तक के छात्रों के सभी स्कूल 5 अप्रैल से दो सप्ताह तक बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, इस दौरान जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी रहेंगी।

उत्तर प्रदेश :
उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को बंद करने का समय 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे पहले, राज्य सरकार ने 31 मार्च तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए थे।

महाराष्ट्र :
महाराष्ट्र में केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र और एमपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति दी गई है।

पंजाब :
पंजाब सरकार ने आदेश दिया है कि 10 अप्रैल तक राज्य में स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

गुजरात :
गुजरात में कोरोना के मामलों को देखते हुए कक्षा 1 से 9 वीं तक के छात्रों के स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

राजस्थान :
राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने भी 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कक्षा 1 से 9 वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल को निलंबित कर दिया है।

बिहार :
बिहार सरकार ने 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक स्कूलों और कॉलेजों को खोलने से मना कर दिया है। सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है।

छत्तीसगढ़ : 
छत्तीसगढ़ में स्कूलों और कॉलेजों को राज्य सरकार द्वारा 22 मार्च से बंद करने का आदेश दिया गया था। सरकार ने अभी तक शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए कोई तारीख नहीं बताई है।
 मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 15 अप्रैल तक कक्षा 8 तक बंद करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु : तमिलनाडु में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के लिए स्कूलों को 9 मार्च से बंद कर दिया गया है।

पुडुचेरी : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने कक्षा 1 से 8 वीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को 22 मार्च से बंद कर दिया है, जबकि उच्च कक्षाओं के लिए कक्षाएं आयोजित की जा रही है।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City•News Channel•


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई