√• क्या जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजा जाएगा? SC का आदेश आएगा आज/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• क्या जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजा जाएगा? SC का आदेश आएगा आज/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】जम्मू कश्मीर में हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को म्यामांर वापस भेजने के केस में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगी । इसी साल मार्च में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अवैध रुप से रह रहे 168 रोहिंग्या को हिरासत में लिया था । केंद्र सरकार हिरासत में लिए गए सभी रोहिंग्या को वापस म्यांमार भेज रही थी लेकिन सरकार के फैसले के खिलाफ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी ।

प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि हिरासत में लिए गए रोहिंग्या को छोड़ा जाए और उन्हें भारत में शरणार्थियों का दर्जा दिया जाए । प्रशांत ने दलील दी की इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा है । भूषण ने अफ्रीकी देश झांबिया का उदाहरण देकर अंतरर्राष्ट्रीय समझौतों का हवाला दिया था ।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•



    

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई