√• केरल के CM पिनराई विजयन कोरोना पॉजिटिव, ले चुके हैं वैक्सीन की पहली डोज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• केरल के CM पिनराई विजयन कोरोना पॉजिटिव, ले चुके हैं वैक्सीन की पहली डोज / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है ।उन्होंने लिखा है- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है । मेरा इलाज कोझिकोड के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में होगा । जो भी लोग मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे अपील है कि सेल्फ ऑब्जर्वेशन में रहें और अपना टेस्ट करवाएं । याद दिला दें कि पिनराई विजयन कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं । उन्होंने 3 मार्च को वैक्सीनेशन करवाया था ।
इससे पहले खबर आई थी कि पांच राज्यों में जारी चुनाव की सीधा असर कोरोना टेस्टिंग पर पड़ा है ।
हाल ये हैं कि 4 राज्यों में दर काफी गिर गई है । वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार वायरस की रोकथाम के लिए टेस्टिंग दर को बढ़ाने की बात पर जोर देता रहा है । जानकार बता रहे हैं कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक है । पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल में कोरोना वायरस टेस्टिंग की दर काफी कम हुई है. केरल में RT-PCR के मुकाबले एंटीजन का आंकड़ा सुधरा हुआ नजर आ रहा है ।【 Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..