√•सुरक्षा में लगी सेंध से लगा बड़ा सवालिया निशान, सारंग और धनुष जैसे तोपों के बम की हुई चोरी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सुरक्षा में लगी सेंध से लगा बड़ा सवालिया निशान, सारंग और धनुष जैसे तोपों के बम की हुई चोरी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले भारतीय सेना के लॉन्ग प्रूफ रेंज यानी एलपीआर से 3 टैंक भेदी बमों के उपकरण चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है । मामले की जांच कर रहें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया था कि एलपीआर के लैब में रखे इन तीनों बमों के उपकरणों को चोरी करने के पीछे कबाड़ियों के एक गिरोह का हाथ हैं । जिसमे से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
बता दें कि, यहां से चोर धनुष तोप के 3 गोले चोरी करके ले गए थे । चोरी करने वाले शख्स ने 3 टैंक भेदी बमों के उपकरणों से टंगस्टन पेनिट्रेटर नाम का उपकरण निकाल लिया था । खास बात यह है कि चोर ने बारूद को बम से बाहर निकालकर टंगस्टन पेनिट्रेटर को निकाला जो कि किसी जानकार व्यक्ति का ही काम हो सकता है ।
इस चोरी की घटना से हैरत अंग्रेज यह बात सामने
आती है कि जिस एलपीआर रेंज में सेना का कड़ा पहरा रहता हैं । वहां से बमों के उपकरणों का चोरी करके चले जाना और इस चोरी की किसी को इसकी भनक न लगना । जो सुरक्षा के मद्देनजर कई सवालों को खड़े कर रहा हैं । जानकारी के मुताबिक इस मामले में सेना द्वारा इंटरनल इंक्वायरी भी शुरू की गई थी । जिसमें तमाम लोग जांच के घेरे में है । यह वहीं एलपीआर रेंज है । जहां देश की सबसे ताकतवर तोप सारंग और धनुष की टेस्टिंग की जाती है । 125 एमएम बैरल से लेकर 155 एमएम बैरल तक कि उच्च तकनीकी तोपों का परीक्षण यहीं पर होता है ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..