√• आज से पूरे देश में शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• आज से पूरे देश में शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में आज से 14 अप्रैल तक 'टीका उत्सव' का आयोजन किया जा रहा हैं । इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है । 'टीका उत्सव' के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि 'टीका उत्सव' के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है । मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए । प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे स्वस्थ व कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई