√• लोगों के मसीहा सोनू सूद ने 1 लाख नौकरियों का किया बड़ा ऐलान, बोले- बदलेंगे 10 करोड़ जिंदगियां, आप भी एप डाउनलोड कर पाएं जॉब / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• लोगों के मसीहा सोनू सूद ने 1 लाख नौकरियों का किया बड़ा ऐलान, बोले- बदलेंगे 10 करोड़ जिंदगियां, आप भी एप डाउनलोड कर पाएं जॉब / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते लंबे समय से अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियों में हैं । एक्टर कोरोना के बीच परेशान गरीब परिवारों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं । फिर चाहे वह विदेश में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने का काम हो या फिर किसान को ट्रेक्टर देने या छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए मोबाइल उपलब्ध कराना । लेकिन अब सोनू सूद  ने जो कदम उठाया है, उससे 1-2 नहीं बल्कि करीब 10 करोड़ लोगों की मदद होगी ।

दरअसल सोनू सूद ने अपना एक महत्वाकांक्षी प्लान ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी देंगे । सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है । सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है- नया साल, नई उम्मीदें । नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर । आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें ।

इसके साथ ही सोनू सूद ने एक इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है । सोनू सूद के मुताबिक, इस ऐप के जरिए वह 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की कोशिश कर रहे हैं । नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों में सोनू सूद के इस ट्वीट को देखने के बाद नया उत्साह भर गया है । कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सोनू सूद के इस साहसिक कदम की तारीफ की है ।

इसके अलावा एक्टर ने झारखंड की एक शूटर की मदद का भी ऐलान किया है । सोनू सूद ने इस शूटर को जर्मन राइफल देने का वादा किया है । उन्होंने हमेशा की तरह सोशल मीडिया के जरिए धनसार की रहने वाली महिला खिलाड़ी कोनिका लायक की मदद का ऐलान किया है । 【Photo Courtesy Facebook】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई