√• महाराष्ट्र में 31 मार्च तक के लिए गाइडलाइन हुई जारी, अन्य राज्यों में भी सख्ती / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महाराष्ट्र में 31 मार्च तक के लिए गाइडलाइन हुई जारी, अन्य राज्यों में भी सख्ती / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं । कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ ही मुश्किल हालात भी लौटने लगे हैं । महाराष्ट्र के कई इलाकों में लॉकडाउन लौट आया है । 31 मार्च तक के लिए सूबे में नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं । वहीं पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी गई हैं । भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मैच अब बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया गया है. वहीं गुजरात के कई इलाकों में खाने पीने की चीजों वाली दुकानों को 10 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं ।

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, रेस्तरां और स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय 31 मार्च तक आधी क्षमता के साथ काम करेंगे । इसमें कहा कि कोरोना महामारी को लेकर जब तक केंद्र सरकार की अधिसूचना लागू है, तब तक नियमों का उल्लंघन करने पर इन प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया जाएगा ।

महाराष्ट्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि इन प्रतिष्ठानों में किसी को भी बिना मास्क पहने या तापमान की जांच किए बगैर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी । महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या फिर 15,000 से अधिक हो गई । प्रतिष्ठान (सिनेमा हॉल, होटल, कार्यालय) यह सुनिश्चित करेंगे कि आगंतुकों के मास्क पहनने के नियम और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू करने की खातिर उनके पास पर्याप्त कर्मी हैं । ये पाबंदियां शॉपिंग मॉल पर भी लागू होंगी । हालांकि स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों पर 50 फीसदी क्षमता का नियम लागू नहीं होगा ।



महाराष्ट्र में कल कोरोना के 15,051 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 48 लोगों की कोरोना से मौत हुई है । राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,30,547 है । वहीं कल15 मार्च को 10,671 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से बाहर आए हैं । राज्य में रिकवरी दर 92.07 प्रतिशत है । राज्य में अब तक 23,29,464 कोरोना के मामले सामने आए हैं । राज्य में कोरोन से मृत्यु दर 2.27 प्रतिशत हो गई है । राज्य में 6,23,121 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 6,114 लोग इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन में हैं । राज्य में संक्रमण दर 13.23 प्रतिशत है ।【 Photos Courtesy Facebook】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई