√• अमेरिका ने 5 चीनी कंपनियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अमेरिका ने 5 चीनी कंपनियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】चीन के साथ लगातार बिगड़ते रिश्तों के बीच अमेरिका ने एक और सख्त कदम उठाया है । अमेरिका ने चीन की 5 कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है । इन कंपनियों में हुवावे भी शामिल है । अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन और होमलैंड सिक्योरिटी ब्यूरो ने एक लिस्ट जारी की है । जिसमें उन कंपनियों के नाम हैं, जो संचार के उपकरणों के मामले में विश्वसनीय नहीं हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार लिस्ट में शामिल पांचों कंपनियों को उपकरण और सर्विस दोनों के लिए ही विश्वनीय नहीं माना गया है । FCC का कहना है कि लिस्ट में शामिल कंपनियां अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं । इन कंपनियों पर किसी भी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है । अमेरिकी के इस कदम से चीन का पारा चढ़ना लाजमी है । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•



Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई