√• महाराष्ट्र गृह मंत्री ने माना- मनसुख हिरेन की हुई हत्या, BJP ने मांगा CM का इस्तीफा, राष्ट्र्पति शासन की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महाराष्ट्र गृह मंत्री ने माना- मनसुख हिरेन की हुई हत्या, BJP ने मांगा CM का इस्तीफा, राष्ट्र्पति शासन की मांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वझे केस में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की । बातचीत के बाद अनिल देशमुख ने मनसुख हिरेन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया और माना कि उनकी हत्या हुई थी । हालांकि इस बीच खबर है कि शरद पवार, अनिल देशमुख के काम से नाराज हैं और महाराष्ट्र में गृह मंत्री बदलने की चर्चा तेज हो गई है ।

अनिल देशमुख ने कहा, एटीलिया के पास मिले विस्फोटक से भरे वाहन और मनसुख हिरेन की हत्या मामलों की एनआईए और एटीएस गहन जांच कर रही है । राज्य सरकार जांच में एनआईए का सहयोग कर रही है । मुंबई में हुए घटनाक्रम के बारे में पवार साहब को जानकारी दी ।


एनसीपी प्रमुख शरद पवार और गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान शरद पवार ने अनिल देशमुख का रिपोर्टकार्ड भी देखा और वो अनिल देशमुख के परफॉर्मेंस से नाराज हैं । इसके बाद महाराष्ट्र में गृह मंत्री बदलने की चर्चा तेज हो गई है । वही बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की व सीएम उद्धव का इस्तीफा भी मांगा था ।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई