√• फटाफट निपटा लें बैंक का काम, आगे भी जारी रहेगी हड़ताल! ये सेवाएं होगी प्रभावित/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•  फटाफट निपटा लें बैंक का काम, आगे भी जारी रहेगी हड़ताल! ये सेवाएं होगी प्रभावित/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले 9 यूनियनों ने दो दिनों की बैंक हड़ताल (Bank Strike) का आवहान किया है । सोमवार यानी आज 15 मार्च और कल 16 मार्च को बैंक बंद रहेंगे । यूनियंस ने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है । साथ ही आगे भी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है । हालांकि, राहत की बात है कि हड़ताल के दौरान प्राइवेट बैंकों में कामकाज जारी रहेगा । दिल्ली प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अश्विनी राणा ने एक निजी चैनल से कहा कि सरकार की तरफ से कोई विशेष रूख नहीं अपनाया जाता है, अगर बातचीत नाकाम रही तो आने वाले दिनो में भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और यह हड़ताल दो दिन से अधिक अवधि के लिए रहेगा । बता दें कि, 15-16 मार्च को करीब 10 लाख बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं । हालांकि सभी बैंकों के ATM में पर्याप्त कैश है ।

अश्विनी राणा बताते हैं कि हड़ताल से पहले ही बैंक ने पूरी तैयारी कर ली है । ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी । बैंकों के ब्रांच में होने वाले कार्य ही केवल प्रभावित हैं । बता दें कि हड़ताल के कारण जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और लोन स्वीकृति जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं । इसके लिए SBI और केनरा बैंक समेत अन्य बैंकों ने ग्राहकों को ब्रांच और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहने की सूचना दे दी है । हालांकि डिजिटल लेनेदेन में कोई समस्या नहीं आएगी । नेटबैंकिंग चालू रहेगी । बैंकों के सभी ATM में पर्याप्त कैश डाल दिया गया है । ग्राहक पैसे निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
अश्विनी राणा बताते हैं कि आज और कल बैंक हड़ताल है । आने वाले समय में भी लगातार बैंक बंद रहेंगे । ऐसे में लेनदेन के लिए ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं । लगभग सभी बैंकों की मोबाइल ऐप मौजूद है । इन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसपर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा । बता दें कि वर्तमान में कैश लेनदेन से लेकर एफडी में निवेश, लोन की इंस्टॉलमेंट, क्रेडिट कार्ड का बिल समेत कार्य मोबाइल के जरिए किया जा सकता है ।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 के भाषण के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार इस साल 2 सरकारी बैंकों और एक इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण करेगी । सरकार ने साल 2019 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की बहुलांश हिस्‍सेदारी बेची थी. पिछले 4 साल में 14 सार्वजनिक बैंकों का विलय भी किया गया है । इसके बाद फिलहाल देश में 12 सरकारी बैंक हैं । वहीं दो बैंकों का वित्‍त वर्ष 2021-22 में निजीकरण होने के बाद इनकी संख्या 10 रह जाएगी । निजीकरण के खिलाफ आज 10 लाख बैंक कर्मी हड़ताल पर, मजदूर संगठन और किसानों का भी प्रदर्शन ।बैंक में अपना कुछ जरूरी काम निपटाने की सोच रहे थे तो ये खबर आपके लिए है । सरकारी बैंकों को प्राइवेट क्षेत्र को सौंपने के सरकार के फैसले के खिलाफ पब्लिक सेक्टर के बैंक कर्मचारी आज से 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे । वहीं दूसरी और तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किसान और मजदूर संगठन भी सड़कों पर उतरेंगे । किसान आज कॉर्पोरेट विरोध दिवस मनाएंगे ।

बैंकों की हड़ताल को लेकर बता दें कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि इस साल सरकार 2 सरकारी बैंकों और एक इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण होगा सरकार के इस फैसले के खिलाफ 9 सरकारी बैंकों की यूनियन, यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने आज सोमवार और कल मंगलवार को हड़ताल का एलान किया है ।इस हड़ताल की वजह से बैंकों के 10 लाख कर्मचारी 2 दिन काम पर नहीं आएंगे, जिससे बैंकों का काम प्रभावित होने की आशंका है ।पिछले 4 सालों में 14 सार्वजनिक बैंकों का मर्जर किया है ।अभी देश में 12 सरकारी बैंक हैं, उसके बाद इनकी संख्या घटकर 10 रह जाएगी । 2 बैंकों का निजीकरण वित्तीय वर्ष 2021-22 में किया जाएगा ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई