√• एंटीलिया मामले पर खुलासे के बाद शिवसेना से नाराज NCP, सचिन वाजे को किया गया सस्पेंड / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• एंटीलिया मामले पर खुलासे के बाद शिवसेना से नाराज NCP, सचिन वाजे को किया गया सस्पेंड / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ मुलाकात की है. यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर हुई है और दोनो नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक यह मुलाकात चली है । मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने जिस तरीके से मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक के मामले को डील किया है । उससे शरद पवार काफी नाराज चल रहे हैं । मिली जानकारी के मुताबिक NIA की पूछताछ में सचिन वाजे ने विस्फोटक मामले में अपना रोल माना है । अब महाराष्ट्र पुलिस ने सचिन वाजे को सस्पेंड कर दिया है । मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार ने आज शाम 4 बजे महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार में अपनी पार्टी के कोटे मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है, महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय भी एनसीपी के पास ही है और गृह मंत्रालय के अधीन ही महाराष्ट्र पुलिस आती है जो पहले एंटीलिया के घर के बाहर मिले विस्फोटक की मामले की जांच कर रही थी ।
एंटीलिया विस्फोटक केस में बहत बड़ा खुलासा हुआ है, अंबानी हाउस के बाहर विस्फोटक वाली स्कॉर्पियो के पीछे दिखा इनोवा कार का राज खुल गया है, यह वही इनोवा कार है जिसका इस्तेमाल सचिन वाजे करता था. जानकारी के मुताबिक NIA को कमिश्नर ऑफिस से बाहर आती इनोवा का CCTV मिला है, यही इनोवा थाने के अंदर गई, जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो यही इनोवा नम्बर प्लेट बदलकर वापस मुम्बई आती दिखी । NIA ने जब इनोवा का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो वाजे से अपना रोल नकारा, लेकिन बाद में विस्फोटक अम्बानी के घर रखने के मामले में अपना रोल मान लिया । हालांकि सचिन वाजे के वकील उनके ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं ।【Photo Courtesy Facebook】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..